
सुशांत की आने वाली है डेथ एनिवर्सरी, एक्टर को याद कर राहुल वैद्य बोले- भाई, अमर रहो
AajTak
सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी आने वाली है. एक्टर 14 जून 2020 में बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. राहुल ने ट्विटर पर सुशांत को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा है कि सुशांत हमेशा यादों में रहेंगे और कुछ चीजें वह लंबे वक्त से कहना भी चाह रहे थे.
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के एक्स-कंटेस्टेंट राहुल वैद्य इस समय स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग में व्यस्त हैं. वह बाकी के कंटेस्टेंट्स संग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हैं. राहुल यहां से फैन्स को लगातार अपडेट्स दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की याद में एक इमोशनल पोस्ट लिखी. Bohot dinon se kuch kehna chahata tha.. Sushant bhai Amar Raho! Miss you.. always ❤️ #SushanthSinghRajput राहुल ने लिखी यह पोस्ट बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी आने वाली है. एक्टर 14 जून 2020 में बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. राहुल ने ट्विटर पर सुशांत को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा है कि सुशांत हमेशा यादों में रहेंगे और कुछ चीजें वह लंबे वक्त से कहना भी चाह रहे थे. राहुल ने लिखा, "बहुत दिन से कुछ कहना चाहता था, सुशांत भाई अमर रहो. आप बहुत याद आते हैं, हमेशा आएंगे." इसके साथ ही राहुल ने हार्ट इमोजी भी बनाई है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












