
सुपारी देकर कराया सास का मर्डर, ऐसे खुला शातिर बहू की खूनी साजिश का राज, हैरान कर देगी ये पूरी कहानी
AajTak
झांसी में एक शातिर बहू ने अपनी ही सास का कत्ल करवा दिया. सुपारी देकर हत्या कराई और वारदात को डकैती का रूप देने की कोशिश की. लेकिनन पुलिस ने बहू की साजिश का पर्दाफाश कर दिया. और बहू के बारे में जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया.
ये कहानी एक ऐसी महिला की है, जिसकी जिंदगी में केवल साजिश ही साजिश है. वो एक बहू और पत्नी है. मगर उसने पहले पति पर गोली चलवाई. दूसरा पति रोड एक्सिडेंट में मारा गया. इसके बाद वो जेठ के साथ पत्नी बनकर रहने लगी. एक दिन उसकी सास का कत्ल हो गया. मामला पुलिस तक जाना लाजमी था. पुलिस तफ्तीश शुरू करती है और इस कत्ल की तफ्तीश के दौरान पुलिस उस बहू की जिंदगी के ऐसे पन्ने पलटती है कि साजिशों की हैरान करने वाली कहानियां बाहर आने लगती हैं.
झांसी के कुम्हरिया गांव के एक मकान में 24 जून को एक डकैती की वारदात हुई. डकैतों ने घर की बुजुर्ग महिला सुशीला का कत्ल कर दिया और सारे कीमती सामान लूट कर फरार हो गए. डकैत घर आए, सुशीला को नशे के इंजेक्शन लगाया और गला घोंट कर कत्ल करने के बाद अलमारी से सारी कीमती चीजें लेकर फरार हो गए. शाम को जब सुशीला के पति अजय राजपूत अपने घर लौटे, तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था, लेकिन अंदर बिस्तर पर उनकी पत्नी सुशीला की लाश पड़ी थी. पत्नी की लाश देख कर वो सदमे में आ गए. रोते-चिल्लाते हुए उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया और तब पहली बार लोगों को क़त्ल और डकैती का पता चला.
ख़बर मिलने पर पुलिस भी मौका-ए-वारदात पर पहुंची और जांच शुरू की. इत्तेफाक से डकैतों ने जिस दिन धावा बोला था, उस दिन घर के बाकी लोग बाहर गए हुए थे. छोटी बहू पहले ही अपने मायके में थी. जबकि बड़ी बहू तो आठ महीने से मायके में ही रह रही थी. उसका अपने पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था. ऐसे में सुशीला के पति अजय ने अपनी बड़ी बहू रागिनी और उसके भाई के खिलाफ ही अपनी पत्नी की हत्या का केस दर्ज करवा दिया. उनका कहना था कि इन्होंने ही साजिशन उनकी बीवी की हत्या की है, क्योंकि सुशीला के संबंध उनसे अच्छे नहीं हैं. वारदात को डकैती का रूप देना सिर्फ एक साजिश है.
अब पुलिस जांच शुरू कर चुकी थी. लेकिन जांच आगे बढ़ते ही मामले में कुछ ऐसे मोड़ आ गए कि पुलिस भी सोच में पड़ गई. जिस बड़ी बहू शालिनी पर उसके ससुराल वालों ने सास के कत्ल का इल्जाम लगाया था, वो खुद ही थाने पहुंच गई और उसने इस मामले में खुद को बेगुनाह बताया. जबकि छोटी बहू पूजा सास की कत्ल की खबर सुनने के बावजूद घर नहीं लौटी. यहीं से पुलिस को पूजा पर शक हो गया.
अब झांसी की पुलिस ग्वालियर में पूजा के मायके पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया. इसके बाद जब उससे पूछताछ हुई, तो पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरकार वो टूट गई और उसने सच्चाई कबूल कर ली. अपनी सास सुशीला का कत्ल पूजा ने ही करवाया था और इस कत्ल की सुपारी खुद अपनी बहन कामिनी और उसके प्रेमी अनिल वर्मा को दी थी. लेकिन सवाल है कि आखिर क्यों? आखिर घर की छोटी बहू ने खुद ही अपनी सास की हत्या क्यों करवा दी और उसने इसकी साजिश कैसे रची? तो पूरी कहानी सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई.
11 साल पहले पूजा की शादी ओरछा के एक आदमी से हुई थी. लेकिन उसके साथ पूजा की अनबन रहने लगी और दोनों में तलाक का केस चलने लगा. इस बीच जब पूजा अपने केस के सिलसिले में कोर्ट में पेशी पर जाती, तब उसकी मुलाकात कुम्हारिया के रहने वाले कल्याण राजपूत से हुई. कल्याण पर कई आपराधिक मामले थे. यहीं कल्याण से उसे प्यार हो गया और पहले दोनों लिव इन में रहने लगे. लेकिन कुछ दिनों के बाद एक रोड एक्सीडेंट में कल्याण की मौत हो गई. इसके बाद कल्याण के पिता अजय राजपूत और उसके बड़े भाई संतोष ने पूजा को अपने घर में जगह दी और उसकी तब पहली बार अपने ससुराल में एंट्री हुई.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







