
सीरिया पर हमले का बदला लेंगे खामेनेई... तो क्या टूट जाएगा ट्रंप का कराया हुआ इजरायल-ईरान सीजफायर?
AajTak
इजरायल ने बीते दिन सीरिया के आर्मी मुख्यालय पर बमवर्षा की, लेकिन हमले पर सीरिया से ज्यादा कड़ी प्रतिक्रिया ईरान की आई. ईरान के विदेश मंत्री ने सीरिया पर हुए हमले को लेकर नए युद्ध की भविष्यवाणी कर दी. ऐसे में सवाल है कि क्या अब सीरिया पर इजरायली हमले का बदला ईरान लेगा...
इजरायल और ईरान की जंग अभी खत्म भी नहीं हुई कि नेतन्याहू की फौज ने सीरिया पर हमला बोल दिया है. ऐसे में सवाल है कि क्या अब सीरिया पर इजरायली हमले का बदला ईरान लेगा. इजरायल ने बीते दिन सीरिया के आर्मी मुख्यालय पर बमवर्षा की, लेकिन हमले पर सीरिया से ज्यादा कड़ी प्रतिक्रिया ईरान की आई. ईरान के विदेश मंत्री ने सीरिया पर हुए हमले को लेकर नए युद्ध की भविष्यवाणी कर दी.
दावा यही किया कि अब इजरायल के हमले को रोकने होगा, तो क्या इजरायल को रोकने के लिए ईरान हमला करेगा, अगर ईरान ने इजरायल पर हमला किया तो अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप क्या करेंगे.
इसी हमले ने ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की घंटी बजा दी है. एक बार फिर तेहरान पर इजरायली हमले के बादल मंडराने लगे हैं. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सीरिया पर इजरायल के हमले को लेकर नए युद्ध की भविष्यवाणी कर दी है.
क्या एक और जंग शुरू होने जा रही?
दुर्भाग्यवश, ये सब पहले से ही पूरी तरह से अनुमानित था. अगला निशाना कौन सी राजधानी या शहर होगी? कट्टरपंथी इजरायली शासन की कोई सीमा नहीं है और वो सिर्फ एक ही भाषा समझता है. दुनिया, जिसमें ये इलाका भी शामिल है, इजरायल के आक्रमण को खत्म करने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए. ईरान सीरिया की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है और हमेशा सीरियाई लोगों के साथ खड़ा रहेगा. भले ही ईरान और इजरायल के बीच युद्ध विराम हो गया, लेकिन युद्धविराम के बावजूद दोनों मुल्कों के बीच तनाव कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है.
ये वही तनाव हैं, जिसमें युद्ध के नए संकेत मौजूद हैं. यानी अगले कुछ घंटों में ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम का उल्लघन होना तय है. सवाल यही है कि इजरायल पहले हमला करेगा या फिर ईरान की तरफ से मिसाइल अटैक होगा.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







