
सीरियल के सेट पर प्यार में पड़े थे रवि-सरगुन, एक्टर ने गिफ्ट में दी थी वॉशिंग मशीन-टीवी
AajTak
कहते हैं जोड़ियां आसमानों में बनती हैं. लेकिन टीवी के दीवानों ने तो कई कमाल की जोड़ियों को सीरियल के सेट्स पर बनते देखा है. इन्हीं में से एक है रवि दुबे और सरगुन मेहता की जोड़ी. आज सरगुन मेहता के जन्मदिन पर बता रहे हैं कि आखिर कैसे उनकी जिंदगी में हुई थी रवि दुबे की एंट्री और कैसे उन्हें रवि से 'रोमांटिक' गिफ्ट में रूप में वॉशिंग मशीन और टीवी जैसी चीजें मिल चुकी हैं.
कहते हैं जोड़ियां आसमानों में बनती हैं. लेकिन टीवी के दीवानों ने तो कई कमाल की जोड़ियों को सीरियल के सेट्स पर बनते देखा है. इन्हीं में से एक है रवि दुबे और सरगुन मेहता की जोड़ी. आज सरगुन मेहता के जन्मदिन पर बता रहे हैं कि आखिर कैसे उनकी जिंदगी में हुई थी रवि दुबे की एंट्री और कैसे उन्हें रवि से 'रोमांटिक' गिफ्ट में रूप में वॉशिंग मशीन और टीवी जैसी चीजें मिल चुकी हैं. रवि और सरगुन की मुलाकात सीरियल 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी. एक इंटरव्यू में सरगुन मेहता ने बताया था कि पहली बार उन्हें रवि दुबे को शो के लुक टेस्ट में देखा था और तब उन्हें रवि पसंद नहीं आए थे. हालांकि जब वह असल में उनसे मिलीं, तब रवि उन्हें क्यूट लगे थे. समय के साथ दोनों को पता चला कि वह एक जैसे हैं और दोस्ती आगे बढ़ी.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












