
सीरम इंस्टीट्यूट के CEO Adar Poonawalla ने लंबे वक्त के लिए देश छोड़ा, बोले- मिल रही थीं धमकियां
Zee News
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला लदंन पहुंच गए हैं. उन्हें कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई थी लेकिन अदार पूनावाला ने भारत से बाहर जाने का फैसला लिया और वो लंदन में हैं.
लंदन: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला लदंन पहुंच गए हैं. उन्हें कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई थी. लेकिन अदार पूनावाला ने भारत से बाहर जाने का फैसला लिया और वो लंदन में हैं. लंदन में उन्होंने बयान दिया कि उन्हें लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे थे, जिसमें वैक्सीन की मांग की जा रही थी. ऐसे में वो लंबे समय तक लंदन में ही रहेंगे, क्योंकि उन्हें भारत में रहना सुरक्षित नहीं लग रहा. अदार पूनावाला ने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन की डिमांड बहुत ज्यादा है. देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. ऐसे में उनपर पॉवरफुल लोग दबाव बना रहे हैं कि उन्हे कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड सप्लाई की जाए, जो कि मुमकिन नहीं है. उनके लंदन जाने के पीछे इन्हीं धमकियों को जिम्मेदार माना जा रहा है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



