
सिविल वॉर-एयरस्ट्राइक के बीच सूडान में फंसे 4 हजार भारतीय! रेस्क्यू कितना मुश्किल?
AajTak
अफ्रीकी देश सूडान इस समय भीषण गृहयुद्ध से जूझ रहा है. यहां आर्मी और पैरामलिट्री फोर्स के बीच सत्ता पर कब्जे को लेकर जंक छिड़ गई है. दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. टैंक, एयरक्राफ्ट और ऑटोमैटिक गनों के जरिए लाशें बिछाई जा रही हैं. इन खतरनाक हालात के बीच 4 हजार भारतीय सूडान में फंस गए हैं.
आसमान में गरजते एयरक्राफ्ट, सड़कों पर घूमते टैंक और तबड़तोड़ गोलियां बरसाते सैनिक. सूडान में पिछले एक हफ्ते से हालात ऐसे ही हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक अब तक इस वॉर में 270 लोग मारे जा चुके हैं. 2,600 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हालात इतने खराब हैं कि जिन अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है, उनमें भी मिसाइल गिरने के मामले सामने आ रहे हैं.
सूडान में सेना और पैरामलिट्री (अर्धसैनिक बल) के बीच भीषण युद्ध चल रहा है. सेना के खिलाफ जंग छेड़ने वाले अर्धसैनिक बल को यहां रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के नाम से जाना जाता है. सेना और RSF के बीच छिड़ी जंग में यहां आम लोग बुरी तरह से पिस रहे हैं. सबसे ज्यादा खराब हालात राजधानी खार्तूम में है. यहां एयरपोर्ट और स्टेशन सहित तमाम अहम ठिकानों पर कब्जे को लेकर लड़ाई जारी है.
52.74 लाख आबादी वाले सूडान के सबसे बड़े शहर खार्तूम के लोग इस समय डर के साये में जी रहे हैं. एयरस्ट्राइक और बमबारी में कई अस्पताल और स्कूल भी जमींदोज हो चुके हैं. सूडान में जंगी मंजर के बीच उन 4 हजार भारतीयों के बारे में बातचीत शुरू हो गई है, जो इस वक्त सूडान में हैं. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या भारत सरकार रेस्क्यू मिशन चलाकर भारतीय नागरिकों को निकालने के बारे में सोचती है तो अभियान चलाना इतना आसान होगा? आइए जानते हैं कि सूडान में रह रहे भारतीयों को निकालना आखिर कितनी बड़ी चुनौती है.
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सूडान में 4 हजार के आसपास भारतीय हैं. इनमें से 12 ऐसे हैं, जो दशकों से यहां बसे हुए हैं. सूडान में भारतीय दूतावास की वेबसाइट के मुताबिक ज्यादातर भारतीय चार शहरों में बसे हुए हैं. इनमें से एक है ओमडुरमैन (Omdurman), दूसरा है कसाला (Kassala), तीसरा है गेडारेफ (Gedaref) या अल कादरीफ (Al Qadarif) वहीं चौथे शहर का नाम है वाड मदनी (Wad Madani). इनमें से दो शहरों की दूरी राजधानी खार्तूम से 400 किलोमीटर से भी ज्यादा है तो वहीं एक शहर की करीब 200 किलोमीटर है. एक शहर तो राजधानी से सटा हुआ है और उसकी खार्तूम से दूरी मात्र 25 किलोमीटर है. सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि इन चारों शहरों में से किसी में भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नहीं है. सूडान में दो ही अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं. एक राजधानी खार्तूम में तो दूसरा पोर्ट सूडान में है. हालांकि, एयरस्ट्राइक के बीच यहां से लोगों को एयरलिफ्ट करना भी बेहद मुश्किल है. यह तभी संभव है, जब सीजफायर हो जाए.
ओमडुरमैन में क्या चुनौती?
सूडान में चल रही सेना और अर्धसैनिक बलों की जंग एक पल के लिए भी नहीं रुक रही है. ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती ओमडुरमैन (Omdurman) में रह रहे भारतीयों को निकालना ही है. इस शहर से मात्र 25 किलोमीटर दूर राजधानी खार्तूम में ही सेना और अर्धसैनिक बल दोनों ही सबसे ज्यादा एक्टिव हैं. यह सूडान के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में से एक है. एयरस्ट्राइक और गोलीबारी के बीच भारतीय दूतावास ने भारतीयों को घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है. ऐसे में जंग रुकने से पहले यहां रहने वाले भारतीयों को रेस्क्यू कर पाना काफी मुश्किल काम है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










