
सिर से लेकर पैर तक Deepika Padukone का ब्राइट रेड लेटेक्स लुक, यूजर्स बोले- जोमैटो बॉय लग रही
AajTak
दीपिका पादुकोण के एयरपोर्ट लुक को ट्रोल किया जा रहा है. शुक्रवार को वे फिल्म पठान की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना हो रही थीं. तब पैपराजी ने दीपिका पादुकोण को कैमरे में कैद किया. एयरपोर्ट पर दीपिका रेड लेटेक्स पैंट, कैप और रेड पुलओवर में दिखीं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कई दफा अपने फैशन चॉइसेज से फैंस को हैरान किया है. तभी तो उनके इन रिस्की फैशन सेंस को पति रणवीर सिंह से कंपेयर किया जाता है. शुक्रवार को एक बार फिर दीपिका को अपने आउटफिट की वजह से ट्रोलिंग झेलनी पड़ी.
दीपिका शुक्रवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं. वे फिल्म पठान की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना हो रही थीं. तब पैपराजी ने दीपिका पादुकोण को कैमरे में कैद किया. दीपिका से पहले शाहरुख स्पेन के लिए निकले थे. उनके जेस्चर की जहां हर ओर तारीफ हो रही है, वहीं दीपिका ट्रोल.
More Related News













