
सिरफिरा तांत्रिक, 42 शिकार और एक मकसद... क्यों वो कुंवारी लड़कियों को मारकर पीता था उनकी लार?
AajTak
दुनिया में अंधविश्वास के चलते न जाने कितने ही लोग अपना नुकसान करवा बैठते हैं. यहां तक कि कई बार तांत्रिकों के चक्कर में पड़कर वे अपनी जान तक गंवा बैठते हैं. तंत्र मंत्र का सहारा लोग इसलिए लेते हैं ताकि उनके जीवन से समस्याएं दूर हो सकें. लेकिन कभी ये चीजें काम करती हैं तो कभी नहीं. आज हम आपको इंडोनेशिया के ऐसे केस के बारे में बताएंगे जहां एक तांत्रिक के चक्कर में पड़कर 42 महिलाओं ने अपनी जान गंवा दी.
साल 1986, जगह इंडोनेशिया (Indonesia) का नॉर्थ सुमात्रा (North Sumatra) ... यहां अहमद सुरादजी (Ahmad Suradji) नामक एक तांत्रिक अपनी तीन पत्नियों (Three Wives) के साथ रहता था. उसकी तीनों पत्नियां आपस में बहनें थीं. अहमद को इलाके के अधिकतर लोग जानते थे. वो भी इसलिए कि वह तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक से लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था. लोग उसके पास इलाज करवाने के लिए आते रहते थे. साल 1986 में एक दिन एक लड़की इसी तरह अहमद के पास अपनी समस्या के समाधान के लिए आई.
अहमद उसे इलाज के नाम पर अपने गन्ने के खेत में लेकर गया. उसने वहां पहले से ही एक गड्ढा खोदकर रखा था. अहमद ने लड़की से कहा कि तुम इस गड्ढे में बैठ जाओ. वो लड़की उसके कहने पर जैसे ही बैठी, अहमद ने तंत्र साधना करनी शुरू कर दी. वो काफी सारे मंत्र बोलकर धीरे-धीरे गड्ढे में मिट्टी डालने लगा. यह सब देखकर लड़की घबराने लगी. उसने तांत्रिक से पूछा कि ये आप क्या कर रहे हैं? अगर इसी तरह आप मुझ पर मिट्टी डालते रहे तो मैं इसमें दब जाऊंगी.
तांत्रिक ने उससे कहा कि तुम साधना में विघ्न में डालो. तुम्हारा इलाज इसी तरह होगा. ये तंत्र साधना की एक प्रक्रिया है. फिर वो लड़की पर और ज्यादा मिट्टी डालने लगा. एक समय ऐसा आया कि मिट्टी लड़की की गर्दन तक जा पहुंची. अब वह हिल-डुल भी नहीं पा रही थी. फिर अहमद ने एक रस्सी ली और उसका गला घोंटकर उसे मार डाला. इसी दौरान लड़की के मुंह से लार गिरने लगी. अहमद ने जैसे ही वो लार देखी, वो खुशी से झूम उठा और उसने तुरंत उस लार को पी लिया. फिर लड़की को उसने गड्ढे से बाहर निकाला. उसके सारे कपड़े उतारे और पास में ही उसके शव को दफना दिया. उसने इस बात का भी ध्यान रखा कि लड़की के शव का सिर उसके घर की तरफ हो. लेकिन उसने ऐसा क्यों किया? क्या थी इसके पीछे की वजह? चलिए जानते हैं...
सपने में आए पिता ने कही ये बात Daily Star के मुताबिक, इस घटना से एक हफ्ते पहले ही अहमद के पिता उसके सपने में आए थे. वो भी अपने समय के जाने माने तांत्रिक रह चुके थे. उन्होंने अहमद को सपने में कहा कि तुम्हें अपनी शक्तियां बढ़ानी होंगी. ताकि तुम लोगों का और अच्छे से इलाज कर सको. और अपनी शक्तियों को बढ़ाने के लिए तुम्हें 70 कुंवारी लड़कियों जिनकी शादी नहीं हुई हो, उनकी लार पीनी होगी. लेकिन ध्यान रहे कि वो लड़कियां मरी हुई हों. अहमद भी यह सपना देखने के बाद सोच में पड़ गया कि वो 70 मरी हुई लड़कियां कहां से लाए जिनकी वो लार पी सके.
गन्ने के खेत में दफनाता था शव फिर उसने तय किया कि ऐसे तो उसे लड़कियां मिलेंगी नहीं. इसलिए जो भी कुंवारी लड़कियां अब उसके पास आएंगीं वो उन्हें मारकर उनकी लार पियेगा. लेकिन वो ऐसा करके फंस न जाए, इसलिए वो उन्हें अपने गन्ने के खेत में दफना देगा. किसी को भी फिर इसकी भनक नहीं लग पाएगी. इसके बाद सबसे पहले उसने एक लड़की को तो निशाना बना लिया था. लेकिन अब उसे 69 और लड़कियों की जरूरत थी. उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो कुंवारी लड़कियां कहां से लाए. फिर उसने अपनी एक पत्नी से इसके लिए मदद मांगी. उससे कहा कि वो लड़कियों को किसी बहाने उसके पास लाने का जुगाड़ करे. उसकी पत्नी ने उसे सलाह दी कि वह वैश्याओं को आसानी से अपना शिकार बना सकता है.
वैश्याओं को बनाया निशाना वो उन्हें पैसे देकर अपने साथ भी ला सकता है और बाद में जब उनका मर्डर हो भी जाए तो कोई उनके बारे में पूछने वाला भी नहीं होगा. इसके बाद अहमद हर रोज बाजार जाता और एक वैश्या को अपने साथ ले आता. फिर उसे भी बहाने से गन्ने के खेत में बने गड्ढे में बैठने को बोलता. फिर उस पर मिट्टी डालकर और गला घोंटकर मार डालता. इसके बाद उनके मुंह से जो लार निकलती उसे पीने के बाद उसी तरह उनके शवों को भी खेत में दफना देता.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







