
सिद्धू मूसेवाला के पिता बोले- जेल में बैठे हत्यारे लोगों के बच्चों को मारने की योजना बना रहे
AajTak
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि अगर आज पंजाब की जेलों की बात करें तो जेलों में भी सरकार के खिलाफ बगावत हो चुकी है और जेलों में खुलेआम मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो रहा है, वीडियो कॉल की जा रही है और खुलेआम नशे का सेवन किया जा रहा है.
सिद्धू मूसेवाला की हवेली में हर रविवार को बड़ी संख्या में मूसेवाला के प्रशंसक पहुंचते हैं. आज रविवार को सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बात करते हुए कहा कि माननीय अदालत ने पिछले कुछ दिनों में बहुत अच्छे कदम उठाए हैं और हमें भी उम्मीद है कि अदालत से न्याय जरूर मिलेगा.
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि अगर आज पंजाब की जेलों की बात करें तो जेलों में भी सरकार के खिलाफ बगावत हो चुकी है और जेलों में खुलेआम मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो रहा है, वीडियो कॉल की जा रही है और खुलेआम नशे का सेवन किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के हत्यारे नौ महीने में दो-चार बार पकड़े गए हैं. लेकिन आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जेलों में कितनी सरकारी सुरक्षा है. वे सुरक्षित हो जाते हैं लेकिन जेल में बैठकर लोगों के बच्चों को मारने की योजना बनाते हैं. उन्होंने कहा कि एक अपराधी जेल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता है, लेकिन आज तक 11 महीने हो गये. सोशल मीडिया से वीडियो नहीं हटाया गया. उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी का बहुत बड़ा नेटवर्क चल रहा है. नेताओं की मिलीभगत से.
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि पंजाब में अब तक जितनी भी हत्याएं हुई हैं, उनके परिवार के सदस्यों ने कभी भी सोशल मीडिया पर आकर बात नहीं की क्योंकि उन्हें भी गैंगस्टरों द्वारा धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि पहले जैनियों का मसला खेती का मसला या कीमत का मसला होता था, लेकिन आज पंजाब में यह सांस लेने का मसला है क्योंकि अगर कोई उन्हें फिरौती नहीं देता तो उनके बच्चों को मार दिया जाता है.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












