
सिद्धार्थ निगम संग नाम जोड़े जाने पर अवनीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
AajTak
19 साल की अवनीत कौर अब अपनी किस्मत ओटीटी प्लेटफॉर्म और फिल्मों में आजमाना चाहती हैं. आगे वह करियर में क्या करना चाहती हैं, इस पर अवनीत कौर ने खुलकर बात की. साथ ही अवनीत कौर ने सिद्धार्थ निगम संग नाम जोड़े जाने पर भी खुलकर बताया.
एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत केवल 10 साल की उम्र में की थी. इन्हें डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' और 'झलक दिखला जा' में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था. कुछ सालों बाद इन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. अवनीत कौर सीरियल 'अलादीन- नाम तो सुना होगा', 'मेरी मां' और 'चंद्र नंदिनी' में देखा गया. 19 साल की अवनीत कौर अब अपनी किस्मत ओटीटी प्लेटफॉर्म और फिल्मों में आजमाना चाहती हैं. आगे वह करियर में क्या करना चाहती हैं, इस पर अवनीत कौर ने खुलकर बात की. साथ ही अवनीत कौर ने सिद्धार्थ निगम संग नाम जोड़े जाने पर भी खुलकर बताया. सिद्धार्थ निगम संग है अच्छी दोस्ती अवनीत कौर ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में कहा कि हम दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं. और हम दोनों ने ही इसके बारे में पहली भी बात की हुई है. मैं उन लोगों से नाराज नहीं होती हूं जो मेरा नाम सिद्धार्थ के साथ जोड़ते हैं. जो यह सोचते हैं कि हम दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. बल्कि मैं तो सोचती हूं कि चलो अच्छा है ये लोग हम दोनों के बारे में जो सोच रहे हैं, वह ठीक है, क्योंकि हमारा काम तो हो ही चुका है.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










