
सिडनी: तेज रफ्तार कार ने भारतीय मूल की गर्भवती महिला को मारी टक्कर, मौत, आरोपी BMW चलाक गिरफ्तार
AajTak
सिडनी के हॉर्न्सबी में एक 8 महीने की गर्भवती भारतीय महिला समन्विता धरेश्वर की तेज रफ्तार BMW कार से कुचलकर मौत हो गई। आरोपी 19 वर्षीय आरोन पापाजोग्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित हॉर्न्सबी में एक सड़क हादसे में 8 महीने की गर्भवती भारतीय मूल की महिला समन्विता धरेश्वर की मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया.
पुलिस ने बताया ये घटना उस वक्त हुए जब वह शुक्रवार रात को अपने पति और तीन साल के बेटे के साथ एक पार्किंग गैरेज के प्रवेश द्वार के पास से गुजर रही थीं. इसी दौरान एक किआ कार (Kia) रुककर उन्हें रास्ता दे रही थी. तभी पीछे से 19 साल के आरोपी आरोन पापाजोग्लू (Aaron Papazoglu) तेज रफ्तार से आ रही BMW ने किआ को जोरदार टक्कर मार दी. धक्के से किआ आगे बढ़ी और समन्विता को कुचल दिया.
हादसे के तुरंत बाद गर्भवती महिला को वेस्टमीड अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्हें और उनके बच्चे को नहीं बचाया जा सका.
आरोप कार चलाक गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी ड्राइवर आरोन पापाज़ोग्लू को अगले दिन शनिवार सुबह उनके वाह्रूंगा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उन पर खतरनाक ड्राइविंग से मौत का कारण बनने, लापरवाही से ड्राइविंग से मौत का कारण बनने और भ्रूण की हानि पहुंचाने का आरोप लगाया है.
जमानत देने से इनकार

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








