
सिक्योरिटी गारंटी, सेना बढ़ाने की फ्रीडम और शांति के बाद चुनाव... जेलेंस्की की 3 शर्तों पर पुतिन को मना पाएंगे ट्रंप?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस की मीटिंग से पहले जेलेंस्की से दो टूक कह दिया कि वह रूस के हाथों यूक्रेन के जिन हिस्सों को हार चुके हैं, उन्हें भूल जाएं और साथ ही नाटो (Nato) में शामिल होने के विचार पर भी फुलस्टॉप लगा दें. ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध खत्म होगा. यह किसी भी हाल में खत्म होगा. हम यूक्रेन को नाटो की तरह सुरक्षा देंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों रूस और यूक्रेन युद्ध सुलझाने की कोशिशों में लगे हैं. उन्होंने इस दिशा में सबसे पहले अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संग मीटिंग की. इसके बाद सोमवार को व्हाइट हाउस में पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की संग द्विपक्षीय वार्ता होगी और उसके बाद यूरोपीय नेताओं के साथ त्रिपक्षीय वार्ता का. इस बीच ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीन मुख्य मुद्दों पर सहमति बनी है. लेकिन पर पुतिन को मनाना ट्रंप के लिए टेढ़ी खीर होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस की मीटिंग से पहले जेलेंस्की से दो टूक कह दिया कि वह रूस के हाथों यूक्रेन के जिन हिस्सों को हार चुके हैं, उन्हें भूल जाएं और साथ ही नाटो (Nato) में शामिल होने के विचार पर भी फुलस्टॉप लगा दें. ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध खत्म होगा. यह किसी भी हाल में खत्म होगा. हम यूक्रेन को नाटो की तरह सुरक्षा देंगे.
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस और यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए तीन प्रमुख शर्तें रखी हैं. इनमें यूक्रेन को सिक्योरिटी गारंटी देने से लेकर यूक्रेन को अपनी सेना बढ़ाने की आजादी देना और शांति बहाली के बाद देश में चुनाव कराना शामिल है. अब इन शर्तों पर पुतिन को मनाना अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए चुनौतीपूर्ण होगा.
जेलेंस्की ने मांग की है कि यूक्रेन को भविष्य में रूसी आक्रमण से बचाने के लिए मजबूत सुरक्षा गारंटी मिले. इसका मतलब नाटो जैसी सैन्य गठबंधन की सदस्यता या अन्य अंतरराष्ट्रीय गारंटी हो सकता है, जो रूस के लिए अस्वीकार्य है क्योंकि पुतिन ने बार-बार यूक्रेन के नाटो में शामिल होने का विरोध किया है. खुद ट्रंप भी चाहते हैं कि यूक्रेन नाटो का मेंबर बनने का इरादा छोड़ दे.
इसके अलावा जेलेंस्की चाहते हैं कि यूक्रेन को अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने की पूरी स्वतंत्रता हो ताकि वह भविष्य में अपनी रक्षा कर सके. यह शर्त भी रूस के लिए चिंता का विषय है क्योंकि पुतिन यूक्रेन की सैन्य ताकत को सीमित करने की मांग करते रहे हैं.
वहीं, जेलेंस्की ने कहा है कि वह शांति समझौते के बाद यूक्रेन में स्वतंत्र और सुरक्षित चुनाव कराने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए सुरक्षा की गारंटी जरूरी है. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह तभी संभव होगा, जब यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता बरकरार रहे.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








