
सिंगापुर: युवक ने की इस्लाम विरोधी टिप्पणी, मिली ये सजा
AajTak
सिंगापुर की तेमासेक पॉलीटेक्निक यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस्लाम पर विवादित टिप्पणी की थी. सुन पर एक बलात्कार पीड़िता को लेकर भी इंस्टाग्राम पर असंवेदनशील टिप्पणी करने का आरोप है.
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर हुए बवाल को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, इस बीच सिंगापुर से एक मामला सामने आया है जहां इस्लाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एक शख्स को 18 महीने के प्रोबेशन की सजा सुनाई गई है.
सिंगापुर की तेमासेक पॉलीटेक्निक यूनिवर्सिटी के 21 साल के छात्र सुन सिकोंग ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस्लाम पर विवादित टिप्पणी की थी.
सुन पर एक बलात्कार पीड़िता को लेकर भी इंस्टाग्राम पर असंवेदनशील टिप्पणी करने का आरोप है. छात्र को पिछले महीने जानबूझकर मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का दोषी ठहराया गया था.
छात्र पर बलात्कार को लेकर बयानबाजी करने और अश्लील फिल्में रखने के आरोपों में भी सजा देने पर विचार किया जा रहा है.
सुन मूल रूप से चीन का नागरिक है लेकिन अब उसे सिंगापुर की नागरिकता मिल गई है.
यह मामला 2018 और 2019 का है

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







