
सिंगापुर में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करना पड़ा भारी, भारतीय मूल की कार्यकर्ता समेत 3 पर लगे ये आरोप
AajTak
रिपोर्ट के अनुसार सभी आरोपियों ने 2 फरवरी को इस्ताना (निषिद्ध क्षेत्र) की परिधि में बिना परमिट के सभा या जुलूस किया था. इसी केस में सिंगापुर की कोर्ट ने भारतीय मूल की कार्यकर्ता समेत तीन महिलाओं पर आरोप लगाया है. भारतीय मूल की अन्नामलाई एक जानी-मानी ह्यूमन एक्टिविस्ट हैं. जिन पर मोसामद, सिती अमीरा और अन्य को अपने साथ शामिल करके कथित अपराध को बढ़ावा देने का आरोप है.
सिंगापुर में फिलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने के मामले में भारतीय मूल की कार्यकर्ता समेत तीन महिलाओं पर आरोप लगाया गया है. आरोपियों में 35 साल की अन्नामलाई कोकिला पार्वती और मलय जातीयता की दो महिलाएं 29 वर्षीय सिती अमीरा मोहम्मद असरोरी और 25 वर्षीय मोसामद सोबिकुन नाहर शामिल हैं. बता दें कि इस साल की शुरुआत में बिना अनुमति के फिलिस्तीन के समर्थन में सिंगापुर में निषिद्ध क्षेत्र में एक प्रदर्शन किया गया था. इसमें करीब 70 लोगों को शामिल किया गया था. इसी केस में सिंगापुर की कोर्ट ने भारतीय मूल की कार्यकर्ता समेत तीन महिलाओं पर आरोप लगाया है.
चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार सभी आरोपियों ने 2 फरवरी को इस्ताना (निषिद्ध क्षेत्र) की परिधि में बिना परमिट के सभा या जुलूस किया था. इसे लेकर सार्वजनिक आदेश अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया था. बता दें कि भारतीय मूल की अन्नामलाई एक जानी-मानी ह्यूमन एक्टिविस्ट हैं. जिन पर मोसामद, सिती अमीरा और अन्य को अपने साथ शामिल करके कथित अपराध को बढ़ावा देने का आरोप है.
रिपोर्ट के मुताबिक तीनों आरोपियों का प्रतिनिधित्व एक वकील ने किया, जिसने अपना पक्ष रखने के लिए 6 सप्ताह का समय मांगा और कहा कि किसी दलील का कोई संकेत नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, वकील ने कहा कि वह जुलाई में अन्नामलाई को परिवार से मिलने के लिए देश छोड़ने के लिए तत्काल आवेदन करेगा, जिस पर अलग से सुनवाई होगी.
मोसामद और अन्नामलाई के मामलों की सुनवाई 8 अगस्त को तय की गई, जबकि सिती अमीरा के मामले की सुनवाई 25 जुलाई को होगी. पुलिस ने कहा कि अन्नामलाई को पहले 5 दिसंबर 2017 को कड़ी चेतावनी दी गई थी और 30 नवंबर 2021 को बिना परमिट के अन्य सार्वजनिक सभाओं में शामिल होने के लिए 24 महीने की सशर्त चेतावनी दी गई थी. 2 फरवरी को लगभग 70 लोग दोपहर लगभग 2 बजे एक शॉपिंग मॉल के बाहर ऑर्चर्ड रोड पर एकत्र हुए और इस्ताना की ओर चल पड़े. उन्होंने इजरायल-हमास युद्ध के बीच फिलिस्तीनी मुद्दे के समर्थन में प्रदर्शन किया.
सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार लेटर्स फॉर फिलिस्तीन कार्यक्रम के शामिल होने वाले प्रदर्शनकारी पैलेस के ठीक पहले एक शॉपिंग मॉल प्लाजा सिंगापुरा से चलकर तत्कालीन प्रधानमंत्री ली सीन लूंग को संबोधित पत्र लेकर इस्ताना में प्रधानमंत्री कार्यालय में पहुंचाने गए. पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को अगर दोषी पाया जाता है, तो प्रत्येक को छह महीने से अधिक की जेल या 10,000 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







