
सिंगर सचिन सांघवी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, वकील बोला- बेबुनियाद इल्जाम
AajTak
म्यूजिक कंपोजर सचिन सांघवी विवादों में फंस गए हैं. उनपर 29 वर्षीय महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है. सचिन के वकील ने आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है. इस कंट्रोवर्शी ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है.
जाने माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सचिन सांघवी (जो कि म्यूजिकल जोड़ी सचिन-जिगर का हिस्सा हैं) पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. जानकारी के मुताबिक, 29 साल की एक महिला ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार किया. हालांकि कुछ समय बाद सचिन को इस केस में जमानत मिल गई.
सचिन सांघवी के वकील ने क्या कहा?
सचिन सांघवी के वकील आदित्य मिथे ने एक बयान में कहा, मेरे क्लाइंट के खिलाफ दर्ज FIR में लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं. इस आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. इस केस में कोई मैरिट नहीं है. पुलिस द्वारा मेरे क्लाइंट की जिस तरह गिरफ्तारी की गई, वो गैरकानूनी थी. इसी वजह से सचिन को तुरंत जमानत मिल गई. हम इन सभी आरोपों का पूरी तरह जवाब देंगे. इस पूरी कंट्रोवर्सी पर अभी तक सिंगर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. फैंस के बीच सचिन पर लगे आरोपों की वजह से हलचल मची है.
हिंदी मूवीज में दिए हिट गाने
सचिन-जिगर की सुपरहिट जोड़ी ने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं. उन्होंने फिल्म स्त्री, स्त्री 2, भेड़िया, मुंज्या, परम सुंदरी जैसे फिल्मों में म्यूजिक कंपोज किया है. आयष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट रिलीज थामा को उनका लेटेस्ट प्रोजेक्ट बताया जा रहा है. हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स मडॉक फिल्म्स के साथ सचिन-जिगर की साझेदारी ने कमाल किया है. दोनों हिंदी और गुजराती भाषाओं में म्यूजिक कंपोजिशन करते हैं. वे गुजरात से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन मुंबई में सेटल हैं.
कैसे बनी सचिन-जिगर की जोड़ी?

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











