
सायंतनी घोष रचाने जा रहीं बॉयफ्रेंड संग शादी, 5 दिसंबर को लेंगी सात फेरे
AajTak
'तेरा यार हूं मैं' में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस सायंतनी घोष 5 दिसंबर को बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी संग सात फेरे लेने जा रही हैं. दोनों ही एक्ट्रेस के होमटाउन कोलकाता में शादी रचाएंगे.
टीवी सीरियल 'तेरा यार हूं मैं' में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस सायंतनी घोष 5 दिसंबर को बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी संग सात फेरे लेने जा रही हैं. दोनों ही एक्ट्रेस के होमटाउन कोलकाता में शादी रचाएंगे. अनुग्रह तिवारी फिटनेस इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं. यह शादी काफी सिंपल होगी, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल रहेंगे. इसके बाद अनुग्रह तिवारी के होमटाउन जयपुर में रिसेप्शन होगा.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












