
साउथ कोरिया: भगदड़, हार्ट अटैक... खौफनाक मंजर में बदली हेलोवीन पार्टी, 120 की मौत
AajTak
दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बताया कि राजधानी सियोल में हेलोवीन फेस्टिवल के दौरान एक संकरी सड़क पर बड़ी संख्या में भीड़ द्वारा कुचले जाने से लगभग 100 लोग घायल हो गए और 120 लोगों के मारे जाने की जानकारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल की मार्केट में चल रही हेलोवीन पार्टी में खौफनाक मंजर देखने को मिला. जहां कथित रूप से 1 लाख लोगों की भीड़ में भगदड़ मच गई, जिसके बाद दर्जनों लोग सड़क पर बेसुध होकर गिर गए. जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए और 120 लोगों की मौत हो गई. मौके पर पुलिस और मेडिकल टीम पहुंची. जांच करने पर पता चला कि 50 से अधिक लोगों को एक साथ हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद हेलोवीन का जश्न मातम में बदल गया. मामले का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें पुलिस कर्मी बेसुध सड़कों पर पड़े लोगों को सीपीआर देते दिख रहे हैं.
[Breaking] Nightmare in #Itaewon. Current status is that over 50 people have collapsed and possible multiple fatalities due to overcrowding during the Halloween festivities. Stay tuned for more info. pic.twitter.com/NhvVqnHlkl
न्यूज एजेंसी के मुताबिक दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बताया कि राजधानी सियोल में हेलोवीन फेस्टिवल के दौरान एक संकरी सड़क पर बड़ी संख्या में भीड़ द्वारा कुचले जाने से सैकड़ों लोग घायल हो गए और कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. नेशनल फायर एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन-सिक ने बताया कि शनिवार की रात इटावन लेजर जिले में भीड़ बढ़ने के कारण लगभग 100 लोग घायल हो गए और लगभग 50 लोगों को हार्ट अटैक आया, जिनका इलाज किया जा रहा है.
कई लोगों की कुचलकर मौत- अधिकारी
चोई ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि सियोल में हैमिल्टन होटल के पास एक संकरी गली में एक बड़ी भीड़ के कारण कई लोगों की कुचलकर मौत हो गई. सियोल में सभी उपलब्ध कर्मियों सहित देश भर से 400 से अधिक आपातकालीन कर्मचारी और 140 वाहन घायलों के इलाज के लिए सड़कों पर तैनात किए गए हैं.
बेसुध पड़े लोगों को दिया गया सीपीआर

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







