
साउथ इजरायल में आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, 11 घायल
AajTak
इजरायल और ईरान जंग के मुहाने पर हैं, वहीं इजरायल की सेना लेबनान में भी ग्राउंड ऑपरेशन चला रही है, इसी बीच इजरायल के बीर्शेबा में बस स्टेशन पर मास फायरिंग की घटना सामने आई है, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं. हालांकि हमलावर मारा गया है.
इजरायल और ईरान जंग के मुहाने पर हैं, वहीं इजरायल की सेना लेबनान में भी ग्राउंड ऑपरेशन चला रही है, इसी बीच इजरायल के बेर्शेबा में बस स्टेशन पर मास फायरिंग की घटना सामने आई है, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं. हालांकि हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी को गोली मार दी गई.
द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर्स ने कहा कि बेर्शेवा में आतंकी हमले के बाद घायल 11 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया है. डॉक्टर्स ने कहा कि हमारे पास गंभीर घायल अवस्था में लोगों को लागा गया था, इसमें एक 25 वर्षीय महिला भी शामिल थी, उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
डॉक्टर्स ने कहा कि सोरोका अस्पताल ले जाए गए पीड़ितों में 20 वर्ष की एक महिला शामिल है, जिसकी हालत गंभीर है, जबकि 20 साल की उम्र के चार युवा हैं, जिनकी हालत स्थिर है. सभी को गोली लगने से चोटें आई हैं.
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक बेर्शेवा के सेंट्रल बस स्टैंड पर आतंकवादी हमला हुआ है. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. सुरक्षाबलों ने आतंकी को मार गिराया है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









