
साई पल्लवी और आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म को दिया गया नया नाम, रिलीज डेट भी बदली
AajTak
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं. जिसमें उनके साथ साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी. अब इस फिल्म का नया नाम और रिलीज की तारीख का भी ऐलान हो गया है.
साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो इस फिल्म में माता सीता के रोल में नजर आएंगी. लेकिन इस फिल्म के रिलीज से पहले वो बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी. अब इस फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट भी सामने आ गया है.
कब रिलीज होगी फिल्म? बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही इस रोमांटिक फिल्म का नाम 'मेरे रहो' होगा. जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर आएंगे. यह जुनैद की साई पल्लवी के साथ पहली फिल्म है. जुनैद, आमिर खान के बेटे हैं. ये फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. बता दें कि इस फिल्म का पहले नाम 'एक दिन' था, जो इसी साल 7 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी.
किसके हाथ में फिल्म का डायरेक्शन? बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मेरे रहो' को डायरेक्शन सुनील पांडे ने संभाला है. खास बात ये कि बतौर डायरेक्टर सुनील पांडे की ये पहली फिल्म है. सुनील इससे पहले रंग दे बसंती, डेल्ही बेली और लाल सिंह चड्ढा में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं. वहीं इस फिल्म का प्रोडक्शन आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत किया जा रहा है. इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर मंसूर खान हैं. आमिक की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कयामत से कयामत तक' को मंसूर खान ने ही डायरेक्ट किया था.
जुनैद-साई का वर्कफ्रंट बता दें कि जुनैद खान ने यशराज फिल्म्स की फिल्म 'महाराजा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी. इसके बाद जुनैद की दूसरी फिल्म 'लवयापा' थिएटर में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में जुनैद ने खुशी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं साई पल्लवी नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' में माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश और सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











