
साइरस की अंतिम संस्कार में पहुंचीं रतन टाटा की सौतेली मां, मिस्त्री परिवार ये है रिश्ता
AajTak
साइरस मिस्त्री ने 2006 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे और 2012 में वो टाटा संस के चेयरमैन बने थे. वह ग्रुप के छठे चेयरमैन थे. 54 वर्षीय साइरस मिस्त्री भारतीय मूल के सबसे सफल और ताकतवर कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के बेटे थे.
टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का आज सुबह 11 बजे वर्ली श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. तमाम लोगों को साथ साइरस मिस्त्री के अंतिम संस्कार में रतन टाटा (Ratan Tata) की सौतेली मां सिमोन टाटा (Simone Tata) भी शामिल हुईं.
टाटा ग्रुप और साइरस मिस्त्री के बीच हुए विवाद के बाद उनके अंतिम संस्कार में सिमोन टाटा की उपस्थिती काफी महत्व रखती है. साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन के पद से अचानक हटा दिया गया था, जिसके बाद टाटा ग्रुप और मिस्त्री का विवाद अदालत तक पहुंचा था.
2012 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे साइरस
साइरस मिस्त्री ने 2006 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे और 2012 में वो टाटा संस के चेयरमैन बने थे. वह ग्रुप के छठे चेयरमैन थे. उनके कंधों पर रतन टाटा की विरासत का भार था, क्योंकि रतन टाटा के रिटायर होने के बाद 18 महीने की तलाश चली और फिर उनके कंधे पर टाटा की जिम्मेदारी आई थी. लेकिन आंतरिक खींचतान के बाद 2016 में साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था.
मिस्त्री परिवार से क्या है सिमोन टाटा का संबंध?
54 वर्षीय साइरस मिस्त्री भारतीय मूल के सबसे सफल और ताकतवर कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के बेटे थे. पलोनजी शापूरजी के दो बेटे और दो बेटियां हैं. बड़े बेटे का नाम शापूर मिस्त्री है और साइरस मिस्त्री छोटे बेटे थे. साइरस मिस्त्री की दो बहनें लैला और अल्लू हैं. अल्लू की शादी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई है और नोएल टाटा की मां सिमोन टाटा हैं.













