
सलमान ने तान्या मित्तल को बनाया घर का स्टार, किसकी लगी क्लास?
AajTak
बिग बॉस के 19वें सीजन का पहला वीकेंड का वार एपिसोड सामने आ चुका है. जिसमें होस्ट सलमान खान पहली बार शो शुरू होने के बाद घरवालों के साथ रूबरू हुए. उन्होंने इस बीच घरवालों को कई बातें भी कहीं
Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: सुपरस्टार सलमान खान शनिवार के दिन अपने पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के पहले 'वीकेंड का वार' एपिसोड में नजर आए. जिसमें उन्होंने सभी घरवालों संग बातचीत की. जहां एक तरफ सलमान ने कुछ कंटेस्टेंट्स संग मस्ती-मजाक किया. वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स उनके गुस्से का शिकार हुए.
बिग बॉस के घर में किसपर बरसे सलमान खान?
'बिग बॉस 19' का पहला 'वीकेंड का वार' एपिसोड काफी एंटरटेनिंग रहा. सलमान ने इस दौरान घर के तीन सदस्यों अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना और कॉमेडियन प्रणित मोरे की क्लास लगाई. अभिषेक को सलमान ने घर में गंदगी फैलाने और सही ढंग से नहीं रहने के लिए लताड़ लगाई. वहीं एक्टर ने गौरव खन्ना को कैप्टेंसी टास्क के दौरान कुनिका सदानंद को सपोर्ट नहीं देने वाली बात पर भी घेरा.
दरअसल गौरव कुनिका की जगह अशनूर कौर को घर की कप्तान बनाना चाहते थे. उनके मुताबिक अशनूर भी उतनी ही काबिल हैं जितना कोई और कंटेस्टेंट. जिससे कुनिका नाराज हुईं. हालांकि जब सलमान ने गौरव को इस बात पर घेरा, तब पूरा घर गौरव के खिलाफ होता नजर आया. मगर वो अपनी बात पर अटल दिखे.
इसके बाद स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे सलमान के निशाने पर आए. उन्होंने प्रणित को तान्या पर जोक मारने के लिए क्लास लगाई. सलमान के मुताबिक वो तान्या के अलावा किसी और पर जोक नहीं मारते जो गलत है. एक्टर ने प्रणित को उनपर जोक मारने के लिए भी घेरा जो कॉमेडियन ने घर में आने से पहले सलमान के लिए इस्तेमाल किए थे.
'वीकेंड का वार' की सुपरस्टार बनीं तान्या मित्तल?

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










