
सलमान खान की फिल्म के सेट पर पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा?
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, हालांकि उन्हें लगातार गैंगस्टर के नाम पर धमकियां मिल रही हैं. सुपरस्टार के शूटिंग लोकेशन में जब एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध तरीके से घुस आया, तो पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे अपनी हिरासत में लिया. जब शख्स से पूछताछ की गई, तो वह बोला- ‘विश्नोई को बोलूं क्या.’ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की हिरासत में है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












