
समुद्री रास्ते से पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 300 करोड़ की ड्रग्स और हथियारों समेत 10 गिरफ्तार
AajTak
पाकिस्तान के ड्रग्स माफियाओं पर बड़ा शिकंजा कसा गया है. गुजरात में पहली बार 300 करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ पाकिस्तान के 10 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. सोमवार को तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली नाव को रोका और जांच की तो बड़ी तस्करी से पर्दा उठ गया है.
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने संयुक्त अभियान में समुद्री सीमा के पास पाकिस्तानी नाव को रोक लिया है. ये नाव हथियारों से लदी थी और इसमें 300 करोड़ का ड्रग्स भी बरामद हुआ है. 10 पाकिस्तानी ड्रग माफिया भी गिरफ्तार किए गए हैं. इस मामले में पूछताछ की जा रही है और इसके साथ ही ड्रग्स के नेटवर्क का भी कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है.
तटरक्षक बल ने ट्वीट कर ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी है. कोस्ट गार्ड ने बताया कि एटीएस के साथ संयुक्त अभियान में गुजरात में पाकिस्तानी मछली पकड़ने की नाव अल सोहली को पकड़ा गया है. 10 पाकिस्तानी माफियाओं को भी हिरासत में लिया है. तलाशी के दौरान हथियार, गोला-बारूद और लगभग 40 किलोग्राम ड्रग बरामद किया है. इसकी कीमत करीब 300 करोड़ रुपये है. आगे की जांच के लिए नाव से ओखा लाया जा रहा है.
पाकिस्तानी नाव में बरामद हुआ ड्रग्स और हथियार
जानकारी के मुताबिक, सीमा पार से ड्रग और हथियारों की तस्करी की जा रही थी. सूचना मिलने पर जॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है. पहली बार गुजरात की समुद्री सीमा में ड्रग्स के साथ हथियार बरामद किए गए हैं. पाकिस्तानी नाव अलसोहली में से करीब 300 करोड़ का ड्रग्स बरामद होना बड़ी सफलता माना जा रहा है. 10 पाकिस्तानी माफियाओं से पूछताछ की जा रही है.
खंगाला जा रहा है माफियाओं का कनेक्शन
एटीएस का कहना है कि ड्रग्स तस्करों के बारे में पता किया जा रहा है. वे ये ड्रग्स कहां डिलीवर करने वाले थे और उनके कनेक्शन क्या है. इस पूरे नेटवर्क का पता किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी. इनके पास से पिस्टल समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं. ये क्या हथियारों की डिलीवरी भी करते हैं, इस बारे में भी पता किया जाएगा.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







