
समंदर में तैरता अस्पताल... अचानक ऐसा क्या हुआ कि ट्रंप ग्रीनलैंड भेज रहे हॉस्पिटल शिप
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री के साथ मिलकर ग्रीनलैंड के लिए एक हॉस्पिटल शिप भेज रहे हैं. हालांकि डेनमार्क या ग्रीनलैंड की ओर से ऐसी किसी मांग की पुष्टि नहीं हुई है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि वह ग्रीनलैंड के लिए एक हॉस्पिटल शिप भेज रहे हैं. ट्रंप ने यह ऐलान सोशल मीडिया पर किया, ठीक उससे पहले जब उन्होंने व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन गवर्नरों के लिए डिनर की मेजबानी की.
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल हैंडल पर लिखा, "लुइसियाना के शानदार गवर्नर जेफ लैंड्री के साथ मिलकर हम ग्रीनलैंड एक बेहतरीन हॉस्पिटल शिप भेज रहे हैं, ताकि वहां बीमार लोगों की देखभाल की जा सके, जिनकी सही तरह से देखरेख नहीं हो पा रही है. यह रास्ते में है!!!"
यह भी पढ़ें: 85 साल का रिलेशन, मिलिट्री बेस और न्यूक्लियर रिसर्च... ग्रीनलैंड को यूं ही नहीं कब्जाना चाहता अमेरिका
हालांकि, व्हाइट हाउस और लैंड्री के कार्यालय की ओर से इस पोस्ट पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. रॉयटर्स के मुताबिक, यह भी स्पष्ट नहीं है कि डेनमार्क या ग्रीनलैंड ने इस जहाज की मांग की थी या नहीं, और आखिर किन बीमार लोगों की मदद के लिए यह कदम उठाया जा रहा है.
कहां है ग्रीनलैंड और क्या चाहते हैं ट्रंप?
ग्रीनलैंड डेनमार्क का स्वायत्त क्षेत्र है. हाल के महीनों में ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करना चाहते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. पिछले हफ्ते डेनमार्क के किंग फ्रेडरिक ने एक साल में दूसरी बार ग्रीनलैंड का दौरा किया. इसे ट्रंप के "ग्रीनलैंड खरीदने" वाले बयान के बीच एकजुटता दिखाने की कोशिश माना जा रहा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








