
'सब फिक्स्ड है, ऐश्वर्या को जिताएंगे', जब मिस इंडिया पेजेंट में रोने लगीं सुष्मिता, प्रह्लाद कक्कड़ ने बताई वजह
AajTak
सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय साल 1994 में मिस इंडिया टाइटल के लिए एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ी थीं. ऐड फिल्ममेकर प्रह्लाद कक्कड़ बताते हैं कि सुष्मिता रोने लगी थीं. उन्होंने एक्ट्रेस के रोने का कारण भी बताया.
एक वक्त था जब बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेज ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन एक-दूसरे के खिलाफ मिस इंडिया का खिताब जीतने के लिए खड़ी थीं. दोनों अपने जमाने में देश की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में गिनी जाती थीं. ऐश्वर्या 'मिस वर्ल्ड', तो सुष्मिता 'मिस यूनिवर्स' बनी थीं. ऐसे में जब दोनों 1994 में आमने-सामने आईं, तो मुकाबला काफी तगड़ा था.
जब 'मिस इंडिया' टाइटल के दौरान सुष्मिता से मिले ऐड गुरू
1994 में ऐश्वर्या काफी फेमस थीं. उन्हें पॉपुलर बनाने में ऐड गुरू प्रह्लाद कक्कड़ का हाथ था. ऐसे में जब वो मिस इंडिया पेजेंट के लिए पहुंचीं, तो वहां मौजूद सुष्मिता सेन को लगा कि ऐश्वर्या ही खिताब जीत चुकी हैं. हाल ही में एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया कि उन्होंने अपनी नजरों से ऐश्वर्या-सुष्मिता के बीच हुए मुकाबले को अपनी आंखों से देखा.
उन्होंने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट से जुड़ी कहानी भी सुनाई. प्रह्लाद कक्कड़ बताते हैं कि वो ऐश्वर्या और उनकी मां को गोवा लेकर गए थे, जहां ये कॉन्टेस्ट का आयोजन हुआ था. वहीं उनकी मुलाकात सुष्मिता से हुई. उन्हें चेंजिंग रूम में आने-जाने की इजाजत थी, जिससे ऑर्गेनाइजर दुखी थे. ऐड गुरू का कहना है कि एक दिन उन्होंने सुष्मिता को चेंजिंग रूम में एक कोने में फूट-फूटकर रोता देखा.
उन्होंने बताया, 'भले ही मैं ऐश्वर्या के साथ था, लेकिन मैं तब भी सुष्मिता के पास उनका हाल पूछने गया. मैंने उनसे पूछा कि क्या हुआ? तो उन्होंने कहा कि सबकुछ पहले से फिक्स है. यहां धांधली चल रही है, मुझे नहीं मालूम कि हम यहां क्या कर रहे हैं. जब मैंने पूछा कि क्या फिक्स है, तो सुष्मिता ने कहा कि ऐश्वर्या इतनी बड़ी हैं और अब वो बड़ी मॉडल बनने वाली हैं. हमने अभी शुरुआत की है. हम तो यहां बाकी बची चीजें लेने आए हैं.'
क्या थी सुष्मिता के रोने की वजह?

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











