
'सबका हिसाब जल्द होगा', गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर पर लॉरेंस के भाई अनमोल ने किया पोस्ट
AajTak
झारखंड के पलामू में हुए एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू की मौत के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया है. अनमोल ने अमन को अपना भाई बताते हुए लिखा कि जल्द ही सबका हिसाब होगा. अनमोल बिश्नोई पहले से ही मुंबई के बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान के घर फायरिंग मामले में वांटेड है.
झारखंड के पलामू में दो दिन पहले पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू (Aman Sahu) को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के भाई अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) ने एक भड़काऊ पोस्ट किया है. अनमोल खुद कई मामलों में वांटेड है, उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अमन साहू उसका ‘भाई’ था और उसके लिए वे लड़ाई जारी रखेंगे.
सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में अनमोल बिश्नोई ने लिखा है कि दो दिन पहले अमन साहू का पुलिस एनकाउंटर हुआ, ये हमारा भाई था और हम अपने भाई अमन साहू की लड़ाई लड़ेंगे. यह जो हुआ बहुत गलत हुआ है, जल्द सबका हिसाब होगा. पोस्ट के अंत में ‘जय बलकारी’ और ‘लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप’ लिखकर अनमोल ने खुलेआम अपने इरादों को जाहिर किया है. अनमोल मुंबई में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के अलावा अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में भी वांटेड है.
एनकाउंटर में मारा गया था अमन साहू
बता दें कि झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बीते दिनों एनकाउंटर में ढेर कर दिया. पुलिस के मुताबिक, अमन साहू ने एसटीएस जवान से इंसास राइफल छीनकर भागने की कोशिश की थी. इस दौरान उसने जवान पर गोली चलाई. हमले में जवान घायल हो गया. फायरिंग के बाद एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर को ढेर कर दिया. जख्मी हवलदार का नाम राकेश कुमार है. उन्हें मेदिनीनगर के MMCH में भर्ती कराया गया.
यह भी पढ़ें: जेल शिफ्टिंग, तीन गाड़ियों का काफिला और गैंगस्टर का एनकाउंटर... DGM हत्याकांड के बाद ऐसे हुआ अमन साहू का खात्मा
गैंगस्टर अमन साहू छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जेल में था, जहां से उसे झारखंड की राजधानी रांची ले जाया जा रहा था. इस बीच पलामू के चैनपुर के पास उसने भागने की कोशिश की और पुलिस ने एनकाउंटर में मारा गया. पलामू की एसपी रेशमा रमेशन ने एनकाउंटर की पुष्टि की थी.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






