
सनाया ईरानी बनने वाली हैं दो बड़े रियलिटी शोज का हिस्सा, साइन किया कॉन्ट्रैक्ट
AajTak
डबल धमाके के साथ यह कमबैक के लिए तैयार हैं. खबरों की मानें तो सनाया ने दो बड़े रियलिटी शोज साइन किए हैं. यह हैं 'बिग बॉस 15' और 'खतरों के खिलाड़ी 11'. इस बात में कोई शक नहीं कि सनाया का रियलिटी शोज से पुराना कनेक्शन रहा है.
पिछले कुछ समय से टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी छोटे पर्दे से गायब हैं. सीरियल 'मिले जब हम तुम' की गुंजन के किरदार से यह मशहूर हुई थीं. आखिरी बार इन्हें विक्रम भट्ट की फिल्म 'घोस्ट' में देखा गया था. अब एक्ट्रेस टीवी पर वापसी की तैयारियों में जुटी हैं. डबल धमाके के साथ यह कमबैक के लिए तैयार हैं. खबरों की मानें तो सनाया ने दो बड़े रियलिटी शोज साइन किए हैं. यह हैं, 'बिग बॉस 15' और 'खतरों के खिलाड़ी 11'. इस बात में कोई शक नहीं कि सनाया का रियलिटी शोज से पुराना कनेक्शन रहा है. सनाया इससे पहले 'कहो न यार है', 'नच बलिए 8' और 'किचन चैंपियन 5' का हिस्सा रह चुकी हैं. फैन्स अब सनाया को 'बिग बॉस 15' के घर के अंदर देखने को लेकर एक्साइटेड हैं. स्पॉटबॉय के सूत्र के मुताबिक, सनाया ने दोनों ही रियलिटी शोज के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है. एक्ट्रेस को दोनों ही शोज के लिए मोटी रकम मिल रही है. इनकी पॉपुलैरिटी और फैनबेस देखते हुए यह कदम उठाया गया है.More Related News

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











