
सत्ता में 11 साल पूरे होने पर BJP शुरू करेगी 'संकल्प से सिद्धि तक' कैंपेन, भारत मंडपम में भी कार्यक्रम
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़े स्तर पर जश्न की तैयारी की है. बीजेपी इस मौके पर देशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र की सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं. मोदी सरकार 3.0 के भी एक साल पूरे हो गए हैं. 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे और 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले एनडीए ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी. मोदी सरकार के 11 साल और तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर बीजेपी विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है.
बीजेपी 9 जून यानी आज से 'संकल्प से सिद्धि तक' नाम से विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है. बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इस जनसंपर्क अभियान के तहत मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच लेकर जाएंगे. यह अभियान देशव्यापी होगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ ही कांग्रेस सरकार की विफलताओं को भी घर-घर पहुंचकर बताने की योजना बीजेपी ने बनाई है.
इसके लिए पार्टी के अलग-अलग प्रकोष्ठ, मोर्चा को भी खास जिम्मेदारी दी गई है. बीजेपी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कार्यक्रमों की रूपरेखा भी माइक्रो लेवल की तैयार की है. 10 जून को दिल्ली के भारत मंडपम में कार्यक्रम होगा. वहीं, हर राज्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन का भी प्लान है. तय रणनीति के मुताबिक 10 और 11 जून को जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के नेता मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे.
यह भी पढ़ें: 370 हटाया, विकास का रास्ता दिखाया, भारत की बदली युद्ध नीति... जानें- 11 वर्षों में मोदी सरकार ने लिए कौन-कौन से ऐतिहासिक फैसले
बीजेपी ने हर मंडल में भारत संकल्प सभा के आयोजन का भी कार्यक्रम तय किया है. 15 से 20 जून के बीच अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत मंडल स्तर पर योग शिविरों के आयोजन का भी कार्यक्रम पार्टी ने बनाया है. बीजेपी ने अलग-अलग स्तरों पर 6 जुलाई तक विविध कार्यक्रमों के आयोजन का ऐलान किया है.
यह भी पढ़ें: आ गई खुश करने वाली रिपोर्ट... मोदी सरकार का कमाल, 11 साल में इतनी घटी गरीबी

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







