
सड़कों पर टैंक उतारे, छात्रों को भेजा घर, डेटिंग ऐप्स पर भी एक्शन... चीन में प्रदर्शनकारियों को ऐसे रौंद रही जिनपिंग सरकार
AajTak
देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच बड़ी तादाद में बुधवार को एसयूवी, वैन और बख्तरबंद वाहनों को सड़कों पर उतारा गया है. सुरक्षाकर्मियों की प्रदर्शनकारियों से झड़प के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के शुझोऊ शहर में सड़कों पर सैन्य टैंक देखे गए.
चीन सरकार ने बीते पांच दिनों से जारी प्रदर्शनों को कुचलने के लिए कमर कस ली है. सरकार विरोधी प्रदर्शनों को किसी भी कीमत पर ख़त्म के लिए सरकार ने सड़कों पर सैन्य टैंकों को उतार दिया है. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल पॉलिटिकल एंड लीगल अफेयर्स कमीशन की बैठक में यह फैसला लिया गया. बीजिंग, शंघाई, गुआंग्झू सहित लगभग एक दर्जन शहरों में सरकार विरोध की बयार देखी जा रही है.
सेना ने सड़कों पर बख्तरबंद वाहन उतारे
देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच बड़ी तादाद में बुधवार को एसयूवी, वैन और बख्तरबंद वाहनों को सड़कों पर उतारा गया है. सुरक्षाकर्मियों की प्रदर्शनकारियों से झड़प के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के शुझोऊ शहर में सड़कों पर सैन्य टैंक देके गए. चीन के इन मौजूदा हालातों को देखकर 1989 के तियानमेन स्क्वायर नरसंहार के जख्म ताजा कर दिए. उस समय चीन ने सैन्य टैकों के जरिए हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया था.
प्रदर्शनकारियों के फोन की ली जा रही तलाशी
शी जिनपिंग सरकार विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. प्रशासन सरकार विरोधी प्रदर्शनों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा रहा है. इतना ही नहीं, सड़कों पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को जांच करते देखा जा सकता है. सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनों में शामिल लोगों के मोबाइल फोन चेक कर रहे हैं. जिन भी प्रदर्शनकारियों के फोन में प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो मिलते जा रहे हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. हालांकि, अभी तक गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों की संख्या का पता नहीं चल पाया है.
डेटिंग ऐप्स और टेलीग्राम पर भी हो रही कार्रवाई

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








