
सऊदी अरब में इस मामले में भारत को बांग्लादेश से मिल रही कड़ी टक्कर
AajTak
सऊदी अरब में भारतीय मसालों की खूब मांग रही है लेकिन अब वहां बांग्लादेशी मसाले तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. भारत के लिए यह चिंता का विषय बनता जा रहा है.
भारत मध्य-पूर्व के अन्य देशों की तरह ही सऊदी अरब का प्रमुख मसाला आपूर्तिकर्ता देश है. लेकिन अब इस बाजार में बांग्लादेशी मसालों की मांग तेजी से बढ़ रही है जिसने भारत के लिए चिंता की स्थिति पैदा कर दी है. खाड़ी देश में भारतीय मसालों को बांग्लादेशी मसालों से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है.
बांग्लादेश के एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जुलाई से नवंबर के बीच बांग्लादेश ने खाड़ी देशों को 1.7 करोड़ डॉलर के मसाले निर्यात किए हैं. इस अवधि में कुल मसाला निर्यात का आधा से अधिक हिस्सा सऊदी अरब गया है.
बांग्लादेश की प्रमुख फूड कंपनी BD Food के एक्सपोर्ट हेड मोहम्मद सज्जादुल करीम कहते हैं, 'खाड़ी क्षेत्र में सऊदी अरब हमारा शीर्ष खरीददार है. इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन और ओमान का स्थान है.'
वो आगे कहते हैं, 'हम देख रहे हैं कि सऊदी में हमारे मसालों की मांग बढ़ रही है... हमारे मसाले उत्पादक किसान कुछ सालों से अच्छी किस्म के मसाले उपजा रहे हैं. हमारे मसाले भारतीय मसालों को पीछे छोड़कर खाड़ी के देशों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.'
करीम कहते हैं कि सऊदी में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी भी रहते हैं और वो अपने देश के मसाले ही पसंद करते हैं. मांग बढ़ने के पीछे एक वजह ये भी है. सऊदी अरब में लगभग 26 लाख बांग्लादेशी रहते हैं.
सऊदी में बांग्लादेशी मसाला खाने वालों की संख्या बढ़ रही

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









