
सऊदी अरब ने किया ये ऐलान, भारत को होगा बड़ा फायदा!
AajTak
दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2023 के दौरान एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सऊदी अरब के विदेश मंत्री मोहम्मद अल-जादान ने ट्रेड डील को लेकर बड़ी बात कही है. भारत के व्यापार मंत्री पीयूष गोयल पहले भी व्यापार के माध्यम से संबंधों में विविधिता लाने की बात कह चुके हैं.
भारत का एक अहम आर्थिक साझेदार देश सऊदी अरब ने ट्रेड डील को लेकर बड़ा फैसला किया है. सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जादान ने कहा है कि सऊदी अरब अमेरिकी डॉलर के अलावा अन्य मुद्राओं में भी व्यापार करने को लेकर बातचीत करने के लिए तैयार है.
सऊदी विदेश मंत्री का यह बयान भारत के लिए इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि दोनो देशों ने हाल ही में आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए रुपये-रियाल में व्यापार शुरू करने की संभावना पर चर्चा की थी. इसके अलावा एक और गल्फ कंट्री यूएई के साथ भारत ने फरवरी 2022 में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए थे.
सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जादान ने मंगलवार को ब्लूमबर्ग टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमें इस मुद्दे पर बातचीत करने में कोई दिक्कत नहीं है कि हम अपना व्यापार किस मुद्रा में करना चाहते हैं. चाहे वह अमेरिकी डॉलर में हो, यूरो में हो या सऊदी रियाल में.
उन्होंने कहा कि, "मुझे नहीं लगता कि हम दुनिया भर में व्यापार को बेहतर बनाने में मदद करने वाले किसी भी मुद्दे पर चर्चा को खत्म कर रहे हैं या खारिज कर रहे हैं." सऊदी वित्त मंत्री ने ये बातें दोवास में जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2023 के दौरान कही है.
भारत को क्या होगा फायदा
भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने और व्यापारिक उद्देश्य से भारत ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार लेनदेन में रुपये मुद्रा का एक मैकेनिज्म स्थापित किया है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








