
'सऊदी अरब, तुर्की को परमाणु बम बेचने से दूर होगी पाकिस्तान की कंगाली,'किसने दिया ये फॉर्मूला
AajTak
अक्सर भारत के खिलाफ जहरीले और भड़काऊ भाषण देने वाले जैद हामिद ने वीडियो जारी कर कहा कि हम अगर सऊदी अरब को पांच परमाणु बम देते हैं तो वह हमें एक घंटे में 25 अरब डॉलर देगा. तुर्की भी पांच परमाणु बम के बदले बीस अरब डॉलर देगा.
पाकिस्तान बदहाली के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. उसके सामने ना सिर्फ आर्थिक बल्कि राजनीतिक संकट भी है. ऐसे में पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के करीबी माने जाने वाली जैद हामिद (Zaid Hamid) ने एक प्लान पेश किया है. पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली दूर करने के लिए जैद ने सऊदी और तुर्की जैसे देशों को परमाणु बम बेचने का सुझाव दिया है.
अक्सर भारत के खिलाफ जहरीले और भड़काऊ भाषण देने वाले जैद हामिद ने वीडियो जारी कर कहा कि हम अगर सऊदी अरब को पांच परमाणु बम देते हैं तो वह हमें एक घंटे में 25 अरब डॉलर देगा. तुर्की भी पांच परमाणु बम के बदले बीस अरब डॉलर देगा.
उन्होंने कहा कि हमने ना तो परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर साइन किया है और ना ही सीटीबीटी पर हस्ताक्षर किए हैं. हमने पूरी दुनिया से तकनीक चोरी कर परमाणु बम बनाए हैं. ये दुनिया हमें परमाणु हथियार निर्यात करने से नहीं रोक सकते. पाकिस्तान परमाणु बम निर्यात को हमें अपनी आधिकारिक नीति बनानी चाहिए. हमें गौरी और गजनवी मिसाइलें तथा परमाणु बम का दुनिया को निर्यात करना चाहिए. भारत परमाणु मिसाइल का निर्यात कर रहा है. अगर हमें कर्ज चुकाने के लिए बाध्यक किया जाता है तो हमारे पास मुसलमान और दोस्त मुल्कों को परमाणु बम का निर्यात करने के अलावा और कोई विकल्पच नहीं है. पाकिस्ताछन अगर ऐसा करता है तो किसी की हिम्मलत नहीं है कि वह हमारे देश पर हमला करे.
पाकिस्तान डरता क्यों है?
जैद हामिद ने कहा कि हम आखिर डरते क्यों हैं? भारत अपने परमाणु हथियार बेच रहा है. हमें क्यों डरते हैं. हम डरते हैं कि अमेरिका नाराज हो जाएगा. यूरोप नाराज हो जाएगा. हम पर पाबंदियां लग जाएगी. इस डर के बजाए हमें अपने मुसलमान दोस्त देशों को परमाणु हथियार बेचने चाहिए. अगर हम ऐसा करते हैं कि किसी देश की हिम्मत नहीं है कि वह हम पर हमला करे.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








