
सऊदी अरब की वॉर्निंग, अब पाकिस्तान को अपने हजारों भिखारियों को लेकर लेना पड़ा एक्शन
AajTak
सऊदी अरब समेत खाड़ी के कई देश पाकिस्तान से उसके भिखारियों को लेकर शिकायत करते रहे हैं. पाकिस्तान के लोग धार्मिक यात्रा के बहाने सऊदी जैसे देश जाकर वहां भीख मांगने का काम करते हैं. इसे लेकर सऊदी अरब की शिकायतों पर पाकिस्तान ने एक बड़ा कदम उठाया है.
पाकिस्तानी भिखारी खाड़ी देश सऊदी अरब में भीख मांगकर वैश्विक स्तर पर अपने देश की फजीहत कराते रहे हैं. इसे लेकर सऊदी अरब की सरकार ने बार-बार पाकिस्तान से शिकायत की है और चेतावनी भी दी है. अब पाकिस्तान ने भिखारियों को लेकर उठाए गए अपने कदम के बारे में सऊदी अरब को जानकारी दी है. बुधवार को पाकिस्तान ने कहा कि भिखारियों को सऊदी भेजने वाले माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन रजा नकवी ने बुधवार को सऊदी अरब के डिप्टी गृह मंत्री डॉ. नासिर बिन अब्दुलाजीज अल दाऊद से मुलाकात की और भिखारियों पर पाकिस्तानी सरकार की कार्रवाई की जानकारी दी.
पाकिस्तानी गृह मंत्री ने सऊदी मंत्री को बताया कि करीब 4,300 भिखारियों ने नेम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ECL) में डाल दिए गए हैं यानी ये भिखारी देश छोड़कर कहीं और नहीं जा सकते. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सऊदी अरब जाने वाले भिखारियों को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपना रहा है.
पाकिस्तानी मंत्री नकवी ने कहा कि पाकिस्तान में 'भिखारी माफिया' पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
भिखारियों को लेकर लंबे समय से खाड़ी देशों के निशाने पर रहा है पाकिस्तान
सितंबर 2023 में अधिकारियों ने कहा था कि पाकिस्तानी भिखारी 'जियारत' (तीर्थयात्रा) के बहाने इराक और सऊदी अरब जैसे देशों की यात्रा करते हैं और फिर भीख मांगने के काम में लग जाते हैं.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









