
श्रीलंका की 'लंका' कैसे लगी? राजपक्षे भाइयों की सरकार ने कौन सी गलतियां की? समझें
AajTak
श्रीलंका अब तक के सबसे बुरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है. लोग सड़कों पर है. श्रीलंका की इस बदतर हालात के लिए राजपक्षे परिवार को भी जिम्मेदार माना जा रहा है.
साल 1948 में आजाद हुआ श्रीलंका अपने अब तक के सबसे बुरे आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. खाने-पीने का सामान और दवा जैसी बुनियादी चीजों की कीमतें भी आसमान छू रहीं हैं. लोग खाना पकाने के लिए केरोसिन तेल और एलपीजी सिलेंडर भरवाने के लिए लाइनों में लगे हुए हैं.
माना जा रहा है कि श्रीलंका में आर्थिक संकट कई सालों से पनप रहा था, लेकिन बीते कुछ महीनों से हालात बदतर हो गए थे. इन बदतर हालातों ने लोगों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया. गुस्साई भीड़ ने प्रधानमंत्री रहे महिंदा राजपक्षे का पैतृक घर आग के हवाले कर दिया. कई सांसदों के घरों को भी जला दिया गया. भीड़ के गुस्से ने महिंदा राजपक्षे को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया.
श्रीलंका के इन बदतर हालातों के लिए राजपक्षे परिवार के भ्रष्टाचार और गलत नीतियों को जिम्मेदार माना जा रहा है. राजपक्षे परिवार अरसे से श्रीलंका की बड़ी राजनीतिक ताकत रहा है. जानते हैं श्रीलंका की 'लंका' कैसे लगी?
महिंदा राजपक्षे के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद अब रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. विक्रमसिंघे यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के सांसद हैं. 2020 के चुनाव में यूएनपी ने मात्र एक सीट जीती थी और उस पर विक्रमसिंघे ही जीते थे. विक्रमसिंघे इससे पहले भी चार बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रहे हैं, लेकिन अब वो ऐसे समय में देश की बागडोर संभाल रहे हैं, जब आर्थिक संकट ने पूरे देश की कमर तोड़ दी है. प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विक्रमसिंघे ने कहा कि उन्होंने श्रीलंका को आर्थिक संकट से निकालने की चुनौती ली है और वो अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाकर रहेंगे.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









