
श्रीलंकाः 5 दिन तक तेल के लिए लाइन में लगे रहने के बाद ट्रक ड्राइवर ने तोड़ा दम, संसद सत्र बीच में खत्म
AajTak
भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के एक पेट्रोल पर पांच दिन से ईंधन के लिए कतार में लगे रहने के बाद एक ट्रक चालक का निधन हो गया. वहीं, फ्यूल संकट के कारण संसद सत्र भी बीच में ही खत्म करना पड़ा.
गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में ईंधन को लेकर मारा-मारी जारी है. संकटग्रस्त श्रीलंका में पेट्रोल पंपों पर ईंधन के लिए लंबी कतारें लगी हैं. हालात इतने खराब हैं कि लोगों को कई-कई दिन तक कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. पेट्रोल पंप पर ईंधन का इंतजार करते-करते अब तक 10 लोगों की मौत की घटनाएं भी हुई हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत में एक पेट्रोल पंप पर ईंधन के लिए कतार में खड़े एक ट्रक चालक की मौत हो गई है. ट्रक चालक का पांच दिन तक ईंधन के लिए पेट्रोल पंप पर खड़े रहने के बाद मौत हो गई. ये घटना द्वीपीय देश श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत के अंगुरवाटोटा की बताई जा रही है. पुलिस ने भी इस घटना को लेकर बयान जारी किया है.
श्रीलंका की पुलिस ने कहा है कि ट्रक चालक को उसके ही वाहन में मृत पाया गया. पेट्रोल पंप पर ईंधन के लिए पांच दिन तक कतार में लगे रहने के बाद ट्रक चालक का निधन हो गया. मृतक की उम्र 63 साल बताई जा रही है. श्रीलंका में ईंधन के लिए कतार में मौत की ये 10वीं घटना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कतार में मौत की अधिकतर घटनाओं के पीछे वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है.
संसद सत्र में भी करनी पड़ी कटौती
श्रीलंका में ईंधन संकट के बीच संसद सत्र में भी बीच में ही कटौती करनी पड़ी. श्रीलंका की संसद का सत्र 21 जून से शुरू होकर 24 जून तक चलना था लेकिन ईंधन संकट के कारण चार दिन के संसद सत्र को दो दिन का करना पड़ा. श्रीलंका की संसद में सदन के नेता दिनेश गुणवर्धन ने संसद सत्र में कटौती का ऐलान किया था.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








