
श्रद्धा कपूर ने गरीब बुजुर्ग को किया इग्नोर, हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- शर्म करो
AajTak
हाल ही में श्रद्धा कपूर अपने दोस्तों के साथ लंच करने के लिए पहुंची थी. दोस्तों को अलविदा कहते हुए उनके पास एक बुजुर्ग शख्स आया और पैसे मांगने लगा. श्रद्धा ने बुजुर्ग पर ध्यान नहीं दिया और अपने दोस्तों से बात करती रहीं. इस समय का वीडियो अब सामने आया है, जिसको देखने के बाद यूजर्स ने श्रद्धा कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है.
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. श्रद्धा को अपने एक्टिंग टैलेंट के साथ-साथ क्यूट अंदाज के लिए जाना जाता है. हालांकि अब उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स को नाराज कर दिया है. इसका कारण है श्रद्धा का एक बूढ़े और गरीब शख्स को नजरअंदाज करना.More Related News













