
शोएब इब्राहिम संग अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचीं दीपिका कक्कड़, सिर पर चुन्नी ओढे़ आईं नजर
AajTak
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम और परिवार के साथ राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह का दौरा किया. दोनों की फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है.
टेलीविजन की दुनिया की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अक्सर अपने पारिवारिक रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में इस कपल को राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर हाजिरी लगाते हुए देखा गया.
एक्टर शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ फोटोज शेयर की. जिमसें दीपिका और वो अपनी इस धार्मिक यात्रा के दौरान बेहद खुश नजर आए. इस दौरान शोएब की फैमिली भी नजर आई. जैसे ही इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, फैंस ने उन पर अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया.
दीपिका पर अटकीं निगाहें अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचीं दीपिका कक्कड़ का लुक बेहद सादगी भरा था. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने सिर पर चुन्नी रखी हुई थी.वहीं शोएब इब्राहिम और बाकी लोग सिर पर टोपी पहने दिखाई दिये. दोनों कपल की ये फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
फैंस के आए रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन फोटोज पर फैंस के जमकर रिएक्शन देखने को मिले. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फोटोज देख 'माशाअल्लाह' लिखा तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें सलाह दी कि अब उन्हें उमराह करने के लिए भी जाना चाहिए.
हालांकि ये पहला मौका नहीं जब एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंची हैं. इससे पहले यानी पिछले साल भी दीपिका अजमेर शरीफ दरगाह गईं थीं. इसके पीछे शोएब इब्राहिम ने बताया कि यह दौरा खास क्यों था. अपने व्लॉग में एक जगह एक्टर ने कहा कि इस बार यह दौरा बहुत अलग और दिल को छूने वाला था क्योंकि वह अपने बेटे के साथ थे. उन्होंने याद किया कि जब रुहान को गंभीर हालत में NICU में भर्ती कराया गया था, तो वह दुआ करते समय रो पड़े थे. उन्होंने बताया कि उस समय उनका दिल अपने आप ख्वाजा गरीब नवाज की तरफ मुड़ गया था, और उन्होंने रुहान के ठीक होने की दुआ मांगी थी.'
अपनी विजिट के बाद, दीपिका ने बताया कि वह अपनी जिंदगी के हर जरूरी पड़ाव पर दरगाह जाती रही हैं, पहली बार शोएब के साथ रिलेशनशिप शुरू होने के कुछ समय बाद गई थीं. अगली बार वे अपनी शादी के आस-पास गए थे, और एक बार बिग बॉस जीतने के बाद. उन्होंने कहा, 'मैंने मन्नत मांगी थी जब रूहान NICU में था.' एक्ट्रेस ने बताया कि इस जगह ने उन्हें हमेशा हिम्मत दी है.'













