
शेरशाह की स्क्रीनिंग पर साथ दिखे विक्की-कटरीना, फैंस बोले- दोनों लुका-छुपी खेल रहे
AajTak
ऐसी लंबे समय से चर्चा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई बार दोनों को साथ भी देखा गया है. हाल में ही हर्षवर्धन कपूर ने एक टॉक शो में कन्फर्म किया था कि विक्की और कटरीना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
बॉलीवुड में आजकल चर्चा है विक्की कौशल और कटरीना कैफ की. बताया जाता है कि दोनों काफी वक्त से रिलेशन में हैं और अब साथ साथ पब्लिक में भी दिखने लगे हैं. हाल में ही दोनों को फिल्म शेरशाह की स्क्रीनिंग में देखा गया. 10 अगस्त को मुंबई में शेरशाह की स्क्रीनिंग के बाद विक्की कौशल पहले थियेटर से बाहर आए फिर कटरीना अपनी बहन इसाबेल का इंतजार करने के बाद वहां से बाहर आईं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












