
शेख हसीना पर जारी तनाव के बीच अजीत डोभाल से क्यों मिले बांग्लादेश के NSA?
AajTak
बांग्लादेश के एनएसए खलीलुर रहमान का भारत दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब बांग्लादेश की कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को हाल ही में मौत की सजा सुनाई है. इसके बाद बांग्लादेश ने भारत से शेख हसीना को निर्वासित करने का अनुरोध किया. बांग्लादेश में 2024 में हुए तख्तापलट के बाद शेख हसीना पांच अगस्त ने भारत में शरण ले ली थी.
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश इस समय उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है. इस बीच बांग्लादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) खलीलुर रहमान की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली में एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की.
बांग्लादेश और भारत के NSA के बीच दिल्ली में हुई यह बैठक कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) की सातवीं एनएसए स्तरीय बैठक के तहत की गई. इस बैठक में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएससी के कार्यों की समीक्षा की.
हालांकि, सीएससी की बैठक 20 नवंबर को होगी. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, एनएसए डोभाल सीएससी के सदस्य देशों मालदीव्स, मॉरीशस, श्रीलंका और बांग्लादेश के अपने समकक्षों की मेजबानी करेंगे. इस बैठक में सशेल्स पर्यवेक्षक राष्ट्र के तौर पर हिस्सा लेगा. मलेशिया को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है.
विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि सीएससी के उद्देश्य के अनुरूप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की सातवीं बैठक प्रतिभागियों के लिए सहयोग के विभिन्न स्तंभों यानी समुद्री सुरक्षा एवं संरक्षा, आतंकवाद और कट्टरता का मुकाबला, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से लड़ाई, साइबर सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं का संरक्षण तथा मानवीय सहायता और आपदा राहत के तहत हुई गतिविधियों की समीक्षा करने तथा 2026 के लिए रोडमैप और कार्ययोजना पर चर्चा करने का अवसर होगी.
सीएससी का गठन इसके सदस्यों देशों के बीच सुरक्षा के मामलों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए किया गया था. साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए साझेदारी को गहरा करने के उद्देश्य से की गई थी.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








