
शेख हसीना को इधर सुनाई गई सजा-ए-मौत, उधर ढाका की सड़कों पर शुरू हो गया बवाल, बिगड़ सकते हैं हालात
AajTak
इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई है. शेख हसीना छात्र आंदोलन के दौरान भागकर भारत आ गई थीं और उनके खिलाफ 'मानवता के खिलाफ अपराध' के आरोप लगे थे.
सोमवार को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई है. 'मानवता के खिलाफ अपराधों' के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री को यह सजा सुनाई गई है. शेख हसीना को सजा सुनाए जाने के बाद से पहले से ही हिंसाग्रस्त ढाका में माहौल और तनावपूर्ण हो गया है. कोर्ट के फैसले के खिलाफ शेख हसीना के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और भारी हंगामे की खबर है.
सजा सुनाए जाने के बीच शेख हसीना के विरोधी भी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और उन्हें फांसी देने की मांग करने लगे. ढाका के 'धानमंडी 32' इलाके में शेख हसीना के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसक झड़प की खबरें भी आ रही हैं.
यह झड़प उस वक्त शुरू हुई जब ढाका कॉलेज के छात्र दो बुलडोजर लेकर धानमंडी को नुकसान पहुंचाने के लिए अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे. शेख हसीना के समर्थक ग्रुप ने उन्हें रोने की कोशिश की और फिर झड़प शुरू हो गई. पुलिस ने आकर मामले को संभाला और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए साउंड ग्रेनेड दागे हैं.
धानमंडी शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश की नींव रखने वाले शेख मुजीबुर्रहमान का घर था जिसे अब म्यूजियम में बदल दिया गया है. इसकी सुरक्षा और इसके आसपास झड़प को रोकने के लिए सैन्यकर्मियों की तैनाती की गई है.
धानमंडी थाने के ऑपरेशंस अधिकारी अब्दुल कैयूम ने ढाका ट्रिब्यून को बताया, 'ढाका कॉलेज के छात्र दो बुलडोजर लेकर धानमंडी 32 आए हैं. वे लाउडस्पीकर पर घोषणा कर रहे हैं कि फैसला आने के बाद वे धानमंडी 32 के घर को ढहा देंगे.'
उन्होंने आगे कहा कि छात्रों को मेन रोड पर रोक दिया गया है और उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. शेख हसीना को सजा सुनाए जाने से पहले ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक इस जगह पर जमा हो गए थे ताकि विरोधी इस जगह को नुकसान न पहुंचा पाए.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








