
शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान चुने गए यूएई के नए राष्ट्रपति
AajTak
दिवंगत शेख खलीफा का साल 1948 में जन्म हुआ था. वे संयुक्त अरब अमीरात के दूसरे राष्ट्रपति और अबु धाबी के 16वें शासक थे. शेख खलीफा अपने पिता शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे. शेख ने राष्ट्रपति बनने के बाद संघीय सरकार और अबू धाबी सरकार का पुनर्गठन किया था.
शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नए राष्ट्रपति होंगे. मालूम हो कि शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया है. स्टेट न्यूज एजेंसी WAM ने शुक्रवार को उनके निधन की जानकारी शेयर की थी. इसी के बाद यूएई की सर्वोच्च परिषद ने शनिवार को शेख मोहम्मद बिन जायद को नया राष्ट्रपति चुना है.
देश में 40 दिन का राष्ट्रीय अवकाश
शेख खलीफा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शेख खलीफा के निधन पर यूएई में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. यूएई में 40 दिन का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा. इस दौरान झंडा आधा झुका रहेगा.
2019 में चौथी बार चुने गए थे राष्ट्रपति
2019 में शेख खलीफा चौथी बार पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए चुने गए थे. यूएई की सुप्रीम काउंसिल ने उन्हें फिर से राष्ट्रपति चुना था. शेख खलीफा ने 3 नवंबर 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे. शेख खलीफा को अपने पिता के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था.
भारत में आज मनाया गया शोक

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









