
शिक्षक भर्ती घोटाला केसः जब कलकत्ता HC के जज ने वकील से कहा- आंखें मत दिखाओ, जेल भेज दूंगा
AajTak
कोर्ट रूम में बात यहां तक जा पहुंची कि जस्टिस ने उत्तेजित होकर बोलने वाले वकीलों को चेतावनी दे दी. उन्होंने कहा 'असंसदीय भाषा का प्रयोग न करें. मैं तुम्हारे खिलाफ अवमानना के तहत कार्रवाई करूंगा. अवमानना के लिए नोटिस जारी करूंगा और आपको जेल भेजूंगा.'
कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए गुरुवार को कोर्ट रूम में मौजूद पत्रकारों को अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए कह दिया. न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय की एकल पीठ पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले की सुनवाई कर रही थी. जिसमें उन्होंने अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या को पांच अन्य लोगों के साथ अदालत के सामने पेश होने के लिए कहा था.
याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी सहित अनुब्रत मंडल के करीबी लोगों को शिक्षक के रूप में नौकरी दी गई थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि मंडल की बेटी सुकन्या कभी भी बीरभूम के कालिकापुर प्राइमरी स्कूल नहीं गई. न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने बुधवार को छह व्यक्तियों को अपने टीईटी परीक्षा प्रमाण पत्र के साथ-साथ नियुक्ति पत्र के साथ अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था.
हाई कोर्ट में गुरुवार की दोपहर 3 बजे कोर्ट रूम में मामले की सुनवाई शुरू हुई तो सभी छह लोग कोर्ट में पेश हुए. सबसे पहले जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा, 'इस सुनवाई के लिए मैं पत्रकारों को अपने मोबाइल फोन का उपयोग करने और अदालत की कार्यवाही रिकॉर्ड करने की अनुमति दूंगा. मैं अनुरोध करता हूं कि कार्यवाही को फेसबुक या कहीं भी लाइव स्ट्रीम न किया जाए, लेकिन पत्रकारों को आज की कार्यवाही का वीडियो रिकॉर्ड रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.'
जिस पर कोर्ट के सामने पेश हुए कई वकीलों ने तुरंत आपत्ति जताई. वकीलों में से एक ने न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय से कहा, 'इस कोर्ट रूम को बाजार में मत बदलो. ये आपको बार के बीच बहुत बदनाम कर रहा है. यह पत्रकारों के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन आप टीवी खोलते हैं और सुबह से शाम तक आपका चेहरा उस पर रहता है. कृपया ऐसा न करें.
जस्टिस गंगोपाध्याय ने जवाब दिया 'ये खुली अदालत की कार्यवाही हैं.'
वकीलों ने कहा, 'अदालत की गरिमा बनाए रखने की जरूरत है. बाहर अंदर आने की लड़ाई है.' वकीलों और जस्टिस गंगोपाध्याय के बीच कहासुनी यहीं नहीं थमी. वकीलों ने कहा, 'ऐसी अफवाह है कि वे आपके कक्ष में जाते हैं.'

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







