
'शाहरुख खान को जानते हो?', सूडान में अगवा भारतीय युवक से RSF के लड़ाकों ने पूछा!
AajTak
सूडान से आया एक वीडियो में आदर्श हाथ जोड़े अपनी रिहाई की गुहार लगा रहा है. उसने भारत सरकार से मदद की मांग की है, आदर्श ने कहा है कि अगर रेड क्रॉस और भारत का दूतावास पहल करे तो उसे RSF से मुक्ति मिल सकती है.
सूडान में विद्रोही ताकतों का नरसंहार जारी है. यहां RSF लड़ाकों ने 200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. और कई लोगों को किडनैप कर लिया है. इस बीच इस गृह युद्ध में एक भारतीय को भी RSF (Rapid Support Forces) ने किडनैप कर लिया है. ये युवक ओडिशा के जगतसिंहपुर का रहने वाला है और इसका नाम आदर्श बेहरा है.
आदर्श का एक सूडान से आया एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ये शख्स सूडानी लड़ाकों के बीच देखा जा सकता है. इस वीडियो में सूडान के लड़ाके आदर्श बेहरा से पूछ रहे हैं कि, "क्या तुम शाहरुख खान को जानते हो?"
उत्तर पूर्वी अफ्रीका का देश सूडान अभी गंभीर गृह युद्ध से गुजर रहा है. यहां प्रतिद्वंद्वी सैन्य गुटों के बीच हिंसक संघर्ष जारी है.
आदर्श बेहरा 2022 से सूडान के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम कर रहा था.
इसे कथित तौर पर RSF (आरएसएफ) ने बंधक बना लिया है. RSF एक शक्तिशाली अर्धसैनिक समूह है जो पहले सूडानी सरकार से संबद्ध था.
मोहम्मद हमदान दगोलो जिन्हें हेमेती के नाम से भी जाना जाता है, RSF का नेतृत्व कर रहे हैं. 2023 में शुरू हुए गृहयुद्ध के बाद से RSF सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) से लड़ रहा है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








