
शादी से श्मशान तक: सिर्फ 12 दिन में उजड़ गया घर... राजा रघुवंशी मर्डर केस की पूरी टाइमलाइन
AajTak
राजा रघुवंशी मर्डर केस की हकीकत जब सामने आई तो सब हैरान रह गए. यह मामला महज कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश और मर्डर का निकला. जिसमें सुपारी किलर भी हायर किए गए थे. जानिए, इस खूनी साजिश की टाइम लाइन.
Raja Raghuwanshi Murder Case Timeline: इंदौर में राजा और सोनम की अरेंज मैरिज हुई थी. शादी के चंद दिन बाद हनीमून पर निकला ये कपल कामाख्या मंदिर के दर्शन की बात कहकर मेघालय जा पहुंचा. लेकिन 12 दिन बाद पहाड़ियों में राजा की लाश मिली और सोनम गायब थी. लेकिन जब हकीकत सामने आई तो यह मामला महज कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश और मर्डर का निकला. जिसमें सुपारी किलर भी हायर किए गए थे. जानिए, इस खूनी साजिश की टाइम लाइन.
11 मई 2025 इंदौर के राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम से अरेंज मैरिज हुई थी. पहले हनीमून के लिए कश्मीर जाने का प्लान बनाया था. फिर प्लान चैंज कर 20 मई को हनीमून मनाने शिलांग की वादियों में पहुंचे और वहां होटल में रुके.
20 मई 2025 राजा और सोनम रघुवंशी इंदौर से बेंगलुरु होते हुए असम के गुवाहाटी पहुंचे. जहां कामाख्या मंदिर के दर्शन करने के बाद वे दोनों 22 मई को शिलांग के लिए रवाना हुए.
22 मई 2025 शिलांग के मावलखियाट गांव में शिपारा होम स्टे में ठहरे और उसी दिन होटल से अपना सामान रखकर स्कूटी पर घूमने निकल गए. CCTV फुटेज में दोनों को होटल के बाहर स्कूटी पर आते हुए देखा गया. जहां सोनम रेनकोट और सफेद शर्ट पहने दिखाई दे रही है. दोनों ने हिल स्टेशन घूमने के लिए किराए पर स्कूटर लिया और नोंग्रियाट गांव में फैमस 'लिविंग रूट ब्रिज' देखने पहुंचे. फिर डबल डेकर ब्रिज पहुंचे.
23 मई 2025 गांव में होमस्टे कर 23 मई की सुबह डबल डेकर झरने पर गए. इसी दौरान आखिरी बार फोन पर सोनम की बात अपनी सास से हुई थी. जिसमें सोनम ने सास को घूमने का प्लान और फास्ट रखने की बात कही थी. जिसके बाद दोनों का मोबाइल बंद हो गया था. इसी दिन गांव के मुखिया ने पुलिस को बताया कि गोल्डन पाईस ढाबा के पास सोहरिम इलाके के पास लावारिस बाइक खड़ी है, जिसमें चाबी लगी है.
24 मई 2025 जब लगातार संपर्क करने पर भी जब राजा सोनम से बात नहीं हुई तो इंदौर में परिवार वालों को शक हुआ राजा का भाई विपिन शिलांग पहुंचा. पुलिस से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद सर्चिंग शुरु हुई. इसी दौरान परिवार वालों ने गूगल सर्च के जरिए स्कूटी रेंट पर देने वालों की जानकारी निकली.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







