
शादी के दिन अचानक दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में ही करना पड़ा विवाह
AajTak
दुल्हन ने अचानक बच्चे को जन्म दिया और कपल की शादी में खलल पड़ गई. कपल ने धूमधाम से शादी का प्लान बनाया था. इस खास दिन के लिए उन्होंने एक वेडिंग वेन्यू भी बुक कर लिया था. लेकिन शादी से पहले देर रात दुल्हन को लेबर पेन शुरू हुआ और उन्होंने देर रात करीब 2 बजे एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया.
शादी के दिन ही दुल्हन को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया. और फिर उन्होंने शादी से कुछ ही घंटे पहले एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया. अचानक बच्चे की जन्म की वजह से कपल हैरान रह गया. आलीशान वेडिंग वेन्यू में शादी करने का उनका प्लान फ्लॉप हो गया.
मामला नीदरलैंड के डोड्रेक्ट का है. दुल्हन पहले से प्रेग्नेंट थीं. लेकिन निकोल और मार्क ने सोचा था कि शादी के बाद ही बच्चे का जन्म होगा. ड्यू डेट से बहुत पहले ही कपल ने शादी का डेट फिक्स कर लिया था. लेकिन बेटी लीके का जन्म ड्यू डेट से 5 हफ्ते पहले ही हो गया. और डिलीवरी से पहले कपल की शादी का प्लान फेल हो गया.
26 अक्टूबर को शादी के दिन ही देर रात करीब 2 बजे बच्चे का जन्म हुआ. इस वजह से उन्हें प्लान्स बदलने पड़े. लेकिन खास बात यह है कि इस वजह से कपल की शादी नहीं रुकी. डिलीवरी के बाद उसी दिन कपल ने शहर के अल्बर्ट श्वित्जर हॉस्पिटल में ही शादी कर ली.
बच्चे के जन्म के बाद उसी दिन कपल ने हॉस्पिटल के प्रेयर रूम में शादी की. अचनाक बच्चे के जन्म के बावजूद कपल ने हॉस्पिटल में ही एक छोटे समारोह के आयोजन की प्लानिंग कर ली थी. और मेहमान वेडिंग वेन्यू की जगह हॉस्पिटल में ही आ गए.
शादी की ऑफिशियल रेजिस्ट्रेशन के लिए सिविल रजिस्ट्री ऑफिसर भी हॉस्पिटल पहुंच गए. बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान ऑफिसर्स ने कपल से कहा- आपलोग अपनी शादी का दिन कभी नहीं भूलेंगे. अब से ये डबल सेलिब्रेशन का मौका होगा.
हॉस्पिटल ने एक बयान जारी कर कहा- दूल्हा और दुल्हन निकोल और मार्क ने सोचा था कि बेटी की जन्म से बहुत पहले ही वे दोनों शादी रचा लेंगे. लेकिन बेबी लीके की सोच अलग थी. 26 अक्टूबर को देर रात 2 बजे उनका जन्म हो गया. खास बात यह है कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ्य हैं.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









