
शांति वार्ता ठुकराई तो ताकत से हासिल करेंगे लक्ष्य... ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात से पहले पुतिन की चेतावनी से बढ़ा तनाव
AajTak
यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और पश्चिम के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. कीव पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शांति वार्ता को लेकर सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, शांति वार्ता ठुकराई जाती है तो वे ताकत से अपना लक्ष्य हासिल करेंगे.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन शांति वार्ता को ठुकराता है तो रूस अपने सभी सैन्य उद्देश्यों को बल प्रयोग के जरिए पूरा करेगा. यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब रूस ने कीव पर अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक किया. फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की प्रस्तावित मुलाकात से पहले कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है.
यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कड़ा रुख अपनाया और कहा कि मास्को को लगता है कि कीव संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है. पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर कूटनीति नाकाम रहती है तो रूस अपनी 'स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन' के सभी उद्देश्यों को सैन्य ताकत के जरिए हासिल करेगा.
रूसी सरकारी समाचार एजेंसी TASS के हवाले से पुतिन ने कहा, अगर कीव के अधिकारी इस मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना नहीं चाहते तो हम अपने सामने रखे गए सभी कार्यों को विशेष सैन्य अभियान के तहत सैन्य साधनों से पूरा करेंगे.
पुतिन ने यह भी कहा कि जिस नेतृत्व को वह 'कीव शासन' कहते हैं, वह शांति समझौते को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहा है. उन्होंने कहा, हम देख रहे हैं कि आज भी दुर्भाग्य से कीव शासन के नेता इस संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोई जल्दी नहीं दिखा रहे हैं. मैंने एक साल पहले विदेश मंत्रालय में दिए अपने भाषण में भी इस बारे में बात की थी.
कीव पर अब तक का बड़ा हमला
पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब रूस ने रातभर चले हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों पर करीब 500 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं. इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब 27 लोग घायल हुए हैं.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






