
शहबाज शरीफ बोले- तालिबान का हमला भारत की शह पर, टू फ्रंट वॉर की तैयारी में मुनीर की सेना, फिर 'हॉट टॉक' करने लगा PAK
AajTak
पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान के साथ खूनी टकराव का ठीकरा भारत पर फोड़ा है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बेसिर-पैर का आरोप लगाते हुए कहा है कि अफगान तालिबान भारत की शह पर पाकिस्तान पर हमले कर रहा है. अब तक पाकिस्तान TTP को फितना-अल-ख्वारिज बताता था लेकिन अब बौखलाहट में उसने अफगानिस्तान की सरकार को ही घेरना शुरू कर दिया है.
अफगानिस्तान के साथ लड़ाई में दर्जनों सैनिकों को गंवाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आखिरकार इंडिया वाला एंगल चल ही दिया. शहबाज शरीफ ने कहा है कि अफगानिस्तान ने 'भारत के इशारे पर' पाकिस्तान पर हमला किया, क्योंकि ये हमले तब हुए जब अफगानिस्ता के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी दिल्ली में थे.
वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अब टू फ्रंट वॉर की बात कर रहे हैं. ख्वाजा आसिफ ने हवाई किले गढ़ते हुए कहा कि भारत फिर से जंग छेड़ सकता है और पाकिस्तान इसके लिए तैयार है. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अब अफगानिस्तान और भारत से एक साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की ताजा जंग हाल के दिनों में दोनों मुल्कों के बीच सबसे भयंकर खूनी टकराव है. इस लड़ाई में पाकिस्तान के दर्जनों सैनिक मारे गए हैं. बौखलाए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई शहरों में एयर स्ट्राइक किया है. इससे कई नागरिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा हैं. घर टूट गए हैं, स्कूल ढह गए हैं.
काबुल, पक्तिका, खोस्त, नांगरहर, कंधार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान ने 20 से अधिक स्थानों पर एयरस्ट्राइक की है. अगर मानवीय नुकसान की बात करें तो तालिबान के अनुसार 12 से अधिक नागरिक मारे गए, जबकि 100 से ज्यादा घायल हुए. 15-20 तालिबानी लड़ाकों की मौत भी खबरें आई है.
कंधार के स्पिन बोल्डक में पाकिस्तान-अफगानिस्तान का 'फ्रेंडशिप गेट' बुरी तरह ढह गया है.
अभी भले ही दोनों देशों के बीच सीजफायर की स्थिति है लेकिन तनाव जारी है. शहबाज शरीफ ने चुनौती भरे अंदाज में कहा है कि यदि यह सीजफायर केवल समय लेने के लिए किया गया है, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे."

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






