
शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को बताया बेवकूफ, बोलीं- शुक्र कर इस स्कैंडल में नहीं फंसी
AajTak
राखी सावंत पोर्न केस को लेकर काफी समय से बयानबाजी कर रही हैं. उन्होंने मामले में सामने आने वाली महिलाओं के लिए कहा था कि जो बेचोगे वैसा ही ऑफर किया जाएगा. इसके अलावा राखी, राज कुंद्रा का सपोर्ट करती भी नजर आई थीं. अब शर्लिन चोपड़ा ने राखी सांवत को करारा जवाब दिया है और कहा है कि उन्हें टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है.
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी रैकेट केस में फंसे हुए हैं. इस मामले में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पूछताछ की. शुक्रवार शाम शर्लिन चोपड़ा प्रॉपर्टी सेल के ऑफिस पहुंची थीं, जहां 8 घंटे तक उनके बयान को रिकॉर्ड किया गया. बयान रिकॉर्ड करने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत की. ऐसे में उन्होंने राखी सावंत को भी झाड़ लगाई.More Related News













