
शर्म से फिर झुका Pakistan का सिर, South Korea में चॉकलेट और हैट चुराते पकड़े गए दो Diplomats
Zee News
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हैट चोरी होने के बाद स्टोर के कर्मचारी ने केस फाइल कराया था, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई. पुलिस ने जब जांच के लिए स्टोर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो दोनों आरोपियों की पहचान पाकिस्तान के राजनयिकों के तौर पर हुई. चॉकलेट चोरी के मामले में जांच चल रही है.
सियोल: पाकिस्तान (Pakistan) को एक बार फिर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है. उसके दो राजनयिकों (Diplomats) को दक्षिण कोरिया (South Korea) में चोरी करते हुए पकड़ा गया है. दोनों राजनयिक एक दुकान से चॉकलेट और हैट चोरी कर रहे थे, इस दौरान वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए. ये घटनाएं अलग-अलग दिनों में यॉन्गसान (Yongsan) में हुई हैं. वैसे, ये कोई पहला मौका नहीं है इससे पहले भी पाकिस्तान को कई बार ‘अपनों’ के चलते शर्मिंदगी उठानी पड़ी है. ‘कोरिया टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी दूतावास के दो कर्मचारी (Pakistan Embassy Employees) 11,000 वॉन (कोरियाई करेंसी) और 1,900 वॉन के सामान की चोरी करते हुए पकड़े गए हैं. एक राजनयिक पर आरोप है कि उसने 10 जनवरी को 1,900 वॉन (लगभग 1.70 डॉलर) की चॉकलेट की चोरी की, जबकि दूसरे पर 1,100 वॉन (लगभग 10 डॉलर) की हैट चुराने का आरोप है. यह घटना 23 फरवरी को हुई थी.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



