
शराब पीकर ट्रेन में महिला से की छेड़छाड़, अगले स्टेशन पर पुलिस कर रही थी इंतजार, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
तमिलनाडु के तूतूकुड़ी से इरोड अपने घर जा रही एक महिला के साथ ट्रेन के कोच में यौन शोषण हुआ. 26 साल की महिला का आरोप है कि नशे में चूर एक ट्रेन यात्री ने उनके साथ छेड़छाड़ की. महिला ने अन्य यात्रियों से मदद मांगी और आखिरकार 139 नंबर पर कॉल करके अधिकारियों को सतर्क किया. इसके बाद अगले स्टेशन पर उसकी गिरफ्तारी हुई.
तमिलनाडु के तूतूकुड़ी में एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां ट्रेन में तूतूकुड़ी से इरोड अपने घर जा रही एक महिला के साथ कोच में यौन शोषण हुआ. 26 साल की महिला का आरोप है कि नशे में चूर एक ट्रेन यात्री ने उनके साथ छेड़छाड़ की. अपराधी की पहचान कोयंबटूर के सतीश कुमार के रूप में हुई है, जिसने कोडाईरोड रेलवे स्टेशन के पास महिला के साथ छेड़छाड़ की थी. हैरान महिला ने अन्य यात्रियों से मदद मांगी और आखिरकार 139 नंबर पर कॉल करके अधिकारियों को सतर्क किया. पुलिस भी इसपर तुरंत अलर्ट हो गई. ट्रेन जैसे ही ट्रेन डिंडीगुल रेलवे स्टेशन पहुंची, पुलिस वहां आरोपी का इंतजार कर रही थी. जांच के बाद सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.
बता दें कि तीन जिन पहले तमिलनाडु के वेल्लोर में ऐसा ही मामला सामने आया था. आरोप है कि यहां ट्रेन में चार माह की गर्भवती महिला के साथ यौन शोषण हुआ और विरोधा करने पर उसे जोलारपेट्टै के पास न से नीचे भी उतार दिया गया.
कोयंबटूर में एक कपड़ों की कंपनी में काम करने वाली महिला चित्तूर की यात्रा के लिए ट्रेन में चढ़ी.यहां कोच के अंदर दो लोगों ने कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया.जब वह वहां से उठकर वॉशरूम चली गई तो उसका पीछा करते हुए गए.तभी युवती के चीखने की आवाज आई. वह मदद के लिए चिल्लाने लगी,तो आरोपियों ने उसे केवी कुप्पम के पास ट्रेन से बाहर धकेल दिया था.महिला का हाथ और पैर टूट गए और उसके सिर पर चोट आयी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












